सिनेमाघरों के बाद OTT पर धमाल मचाएगी Raid 2, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

अजय देवगन और रितेश देशमुख की फिल्म रेड 2 इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म को जल्द ही दर्शकों के लिए ओटीटी पर भी रिलीज किया जाएगा।
Raid 2

बॉलीवुड की सुपरस्टार अजय देवगन की फिल्म ‘रेड 2’ अपने सीक्वल के साथ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। 1 मई को इसे थिएटर में रिलीज किया गया था और दर्शक जमकर इस पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। राजकुमार गुप्ता के डायरेक्शन में बने इस फिल्म की कहानी रितेश देशमुख और अजय देवगन के इर्द-गिर्द घूमती हुई दिखाई दे रही है।

इन दोनों कलाकारों की परफॉर्मेंस फैंस को बहुत पसंद आई है और वह उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। क्रिटिक्स ने भी फिल्म को अच्छा रिस्पांस दिया है और बॉक्स ऑफिस पर यह जबरदस्त कलेक्शन करते दिखाई दे रही है। इसी बीच अब यह खबर सामने आ रही है कि ‘रेड 2’ ओटीटी पर भी दस्तक देने वाली है। अगर आप भी सिनेमा घर जाने की जगह घर पर बैठकर ऑनलाइन इस फिल्म का आनंद लेना चाहते हैं। तो चलिए हम आपको बता देते हैं कि इस फिल्म को आप कब और कहां देख सकते हैं।

बॉक्स ऑफिस पर छाया जलवा

‘रेड 2’ इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन कर रही है। पहले दिन उसने 19.25 करोड़ कमाए थे और विदेश में यह कारोबार 25 करोड़ से ज्यादा का रहा। दूसरे दिन भी इसने अच्छी कमाई की नॉन वीकेंड के हिसाब से इसका परफॉर्मेंस अच्छा रहा। फिल्म का दूसरे दिन का कलेक्शन 11 करोड़ से ऊपर था।

ओटीटी पर कहां आएगी Raid 2

फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने की बात करें तो 2 दिन में 31 करोड़ कमाने के बाद अब यह ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी। फिलहाल सिनेमाघर में इसे 60 दिन तक चलाया जाएगा और जून के आखिरी या फिर जुलाई के पहले हफ्ते में यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी। इसका पहला सीजन जियो हॉटस्टार पर सरिता किया गया था और दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आने की बात कही जा रही है। हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

कैसी है कहानी

फिल्म की कहानी की बात करें तो एक नमकीन व्यक्ति के घर पर छापा मारने के 7 साल बाद अमन पटनायक को एक बार फिर एक नेता का पर्दाफाश करते हुए दिखाया जाएगा। इस बार अजय देवगन और रितेश देशमुख एक दूसरे के आमने-सामने है। रितेश के कैरेक्टर ने अपने चेहरे पर अच्छाई का नकाब ओढ़ा हुआ है। अजय देवगन का किरदार किस तरह से उनके पर्दाफाश करेगा कहानी इसी के आसपास घूमती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews