Raj Kapoor ने इस ड्रीम प्रोजेक्ट के लिए दांव पर लगा दिया था घर, बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी थी फिल्म

राज कपूर ने अपनी फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी थी, लेकिन उनकी फिल्म "मेरा नाम जोकर" बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पीटी थी। इसके बावजूद आज भी यह उनकी क्लासिक फिल्मों के लिस्ट में शामिल है।
Raj Kapoor

Raj Kapoor : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर की 100वीं बर्थ एनिवर्सरी बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। कपूर परिवार द्वारा मुंबई में फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया गया। जिनमें बड़े-बड़े सितारे और खिलाड़ी भी नजर आए। जिसकी फोटोस और वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में मेरा नाम जोकर, श्री 420 और आवारा जैसी फिल्मों के पोस्टर बने हैं।

इंवेट में हर कोई इन पोस्टरों के पास जाकर मीडिया के सामने पोज दे रहा था। खास मौके पर 40 शहरों के 135 सिनेमाघरों में राज कपूर की 100 फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई।

फ्लॉप हुई थी “मेरा नाम जोकर”

फिल्म इंडस्ट्री के शो मैन माने जाने वाले राज कपूर ने अपने जमाने में एक से बढ़कर एक सुपरहिट क्लासिक फिल्में दी हैं। उनकी सबसे यादगार फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर “मेरा नाम जोकर” भी शामिल है, जिसे बनाने में पूरे 6 साल लगे थे। यह एक रोमांटिक ड्रामा फ़िल्म थी, जिसका निर्देशन आरके बैनर तले राज कपूर ने किया था। जिसमें उन्होंने राजू का किरदार निभाया था। इसके बावजूद उनकी फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन इसके गाने सुपर डुपर हिट हुए।

राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट

मेरा नाम जोकर फिल्म साल 1970 में रिलीज की गई थी। यह राज कपूर का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए उन्होंने अपनी कई प्रॉपर्टी और घर गिरवी रख दी थी। जब यह फिल्म फ्लॉप हो गई, तब वह बुरी तरह से कर्ज में डूब गए थे। इसके बाद कई सालों तक उन्होंने इंडस्ट्री से खुद को दूर भी कर लिया था।

इस वजह से फ्लॉप हुई थी मूवी

फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बाद किसी ने कहा की फिल्म चार घंटे से ज्यादा की थी, इसलिए दर्शकों को पसंद नहीं आई, तो कुछ लोगों का कहना था कि मूवी डबल इंटरवल की वजह से पिट गई। हालांकि, रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म के फ्लॉप होने की सही वजह बताई और कहा कि उस समय पर जोकर सिर्फ हंसने का नाम था। लोगों को फिल्म में ऐसा कुछ नजर नहीं आया। फिल्म में कॉमेडी नहीं थी, बल्कि इसमें जोकर के जीवन की गहराईयों से दिखाया गया, इसलिए फिल्म नहीं चल पाई थी।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews