राज कपूर की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, एक्टर धर्मेंद्र ने खास अंदाज में किया याद

राज कपूर की 99वीं बर्थ एनिवर्सरी आज, एक्टर धर्मेंद्र ने खास अंदाज में किया याद

Dharmendra on Raj Kapoor Birth Anniversary : राज कपूर हिंदी सिनेमा के एक महान और प्रभावशाली अभिनेता थे। उनकी फिल्में, उनकी अदाकारी और उनका दिलों को छूने वाला काम आज भी सिनेमा प्रेमियों के मन में बसा हुआ है। बता दें कि उन्होंने ‘अवारा’, ‘श्री 420’, ‘मेरा नाम जोकर’ जैसी फिल्मों में काम किया था। जिसने अभिनेता को एक अलग पहचान दी थी। राज कपूर की प्रतिभा ने न केवल बॉलीवुड को बल्कि वैश्विक सिनेमा को भी प्रभावित किया। राज कपूर हिंदी सिनेमा के अग्रणी नायक और निर्देशक थे। जिनका जन्म 14 दिसंबर, 1924 को पाकिस्तान के पेशावर में हुआ था। कड़ी में आज उनका 99वीं बर्थ एनिवर्सरी है। इस खास मौके पर उनके चाहने वालों ने उन्हें याद किया है।

धर्मेंद्र ने किस अंदाज में किया याद?

दरअसल, फिल्म इंडस्ट्री के ही मैन धर्मेंद्र ने आज राज कपूर की बर्थ एनिवर्सरी पर अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्वीटर) पर दोनों की तस्वीर साझा की है जो कि ब्लैक एंड व्हाइट फोटो है। जिसे शेयर करते हुए धर्मेंद्र ने लिखा है, “जन्मदिन मुबारक हो राज कपूर साहब। हम सभी आपको बहुत याद करते हैं। हम आपको हमेशा ऐसे ही प्यार और आदर के साथ याद करते रहेंगे। बता दें कि इस फोटो में दोनों एक-दूसरे का हाथ पकड़े और एक-दूसरे की तरफ देखते हुए नजर आ रहे हैं।

सायरा बानो ने शेयर की तस्वीरें

वहीं, फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो ने भी अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटोस शेयर किए हैं। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है, “दिलीप साहब और राज जी के बीच दोस्ती का रिश्ता नहीं था, बल्कि दोनों में भाइयों जैसा प्यार था। दोनों एक-दूसरे के साथ बहुत ही सुकून से रहते थे और अपने सीक्रेट्स एक-दूसरे के साथ शेयर किया करते थे। आखिरी समय तक दोनों ने साथ निभाया था।” इसके आगे उन्होंने लिखा, “बहुत से लोग यह नहीं जानते कि जब दिलीप साहब की शादी नहीं हुई थी, तब राज कपूर साहब अक्सर उन्हें शादी करने के लिए उकसाते थे और कहते थे शादी क्यों नहीं करता। जिसके बाद हंसते हुए यह भी कहते थे कि जिस दिन तू शादी करेगा, मैं घुटने के बल चल कर तेरे पास आऊंगा।

आपको यह जानकर हैरानी भी होगी कि जिस दिन हमारी शादी हुई उस दिन वह अपने शब्दों पर कायम भी रहे। वहीं, जब राज को कार्डियक अरेस्ट हुआ, तब साहब विदेश गए हुए थे लेकिन यह खबर सुनते ही फौरन वह दिल्ली वापस आ गए और उन्हें देखने के लिए अस्पताल जा पहुंचे, जहां उन्होंने कहा राज उठो। मैं तुम्हारे लिए चापली कबाब की खुशबू ले आया। चलो बाजार में पहले की तरह कबाब और रोटियां का स्वाद लेते हैं। अब बंद भी कर दो यह नाटक। मुझे पेशावर के आंगन में ले चलो। ये सब कहते-कहते उनकी आंखों से आंसू बहने लगे थे।” इसके साथ ही, अभिनेत्री ने आखिरी में लिखा, “राज कपूर को बर्थ एनिवर्सरी पर बहुत सारे प्यार और स्नेह के साथ याद कर रही हूं”।

View this post on Instagram

A post shared by Saira Banu Khan (@sairabanu)

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews