थिएटर के बाद OTT पर होगी राजा शिवाजी की एंट्री, इस प्लेटफॉर्म पर कर सकेंगे स्ट्रीम

रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी बड़े पर्दे पर धूम मचाने के बाद ओटीटी पर एंट्री करने के लिए तैयार है। चलिए आपको बता देते हैं कि यह फिल्म किस ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर कब देखी जा सकती है।
Raja Shivaji

बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर रितेश देशमुख की फिल्म राजा शिवाजी ने सिनेमाघरों में जबरदस्त धूम मचाई है। छत्रपति शिवाजी की जीवनी पर बनी इस ऐतिहासिक कहानी को मराठी फिल्म के दर्शकों ने खूब रिस्पॉन्स दिया।

बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने के बाद अब यह फिल्म ओटीटी पर रिलीज होने की तैयारी में है। अगर आप भी इस ऐतिहासिक कहानी को देखना चाहते हैं और राजा शिवाजी के जीवन से करीब से रूबरू होना चाहते हैं। तो चलिए आपको बता देते हैं कि यह ब्लॉकबस्टर ओटीटी पर कब और कहां आएगी।

ओटीटी पर कब रिलीज होगी राजा शिवाजी

मराठी सिनेमा के ऐतिहासिक फिल्म बन चुकी राजा शिवाजी ने बॉक्स ऑफिस पर धुंआधार कमाई की है। जो लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाए हैं अब वह घर बैठे इसे इंजॉय कर सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म 26 जून शुक्रवार को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जाएगी। अगर आप भी सिनेमाघर में यह फिल्म नहीं देख पाए हैं तो आप जहां मनचाहे वहां बैठकर इसे देख सकते हैं।

कैसा रहा कलेक्शन

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 75 करोड़ के बजट में बनाई गई इस फिल्म ने भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 110 करोड रुपए कमाया। यह बॉक्स ऑफिस का शतक जड़ने वाली मराठी सिनेमा की पहली फिल्म भी बनी। दुनिया भर में इस फिल्म ने 114.8 करोड़ का कलेक्शन किया और सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

नजर आएंगे ये कलाकार

राजा शिवाजी रितेश देशमुख के निर्देशन में बनी है और इस फिल्म में उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज का लीड रोल भी निभाया है। उनके साथ संजय दत्त, जेनेलिया देशमुख, अभिषेक बच्चन, विद्या बालन, महेश मांजरेकर, अमोल गुप्ता भाग्यश्री जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म में सुपरस्टार सलमान खान का कैमियो भी है। सभी कलाकारों की एक्टिंग दर्शकों को बहुत पसंद आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews