बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही राजा शिवाजी, इतने करोड़ पर पहुंचा फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

फिल्म राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती हुई दिखाई दे रही है। फिल्म का इंडिया और वर्ल्डवाइड कलेक्शन 50 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।
Raja Shivaji

रितेश देशमुख की हिस्टॉरिकल ड्रामा राजा शिवाजी इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इसे 1 मई 2026 को सिनेमा घर में रिलीज किया गया है। पहले ही दिन से यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। दिन पर दिन इसकी कमाई का आंकड़ा भी बढ़ रहा है।

किसी भी फिल्म की सफलता केवल उसकी अच्छी कहानी से नहीं बल्कि उसकी कमर्शियल सक्सेस से जोड़कर देखी जाती है। राजा शिवाजी बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। चलिए जान लेते हैं कि सोमवार को इसने कितनी कमाई की है और इसका वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कितना हो गया है।

राजा शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

छत्रपति शिवाजी की जीवनी पर आधारित यह फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इसमें सोमवार को भारत में 5.60 करोड़ का कारोबार किया। इस तरह से इसका नेट इंडिया कलेक्शन 39.50 करोड़ हो गया है। वर्ल्ड वाइड कलेक्शन की बात करें तो दुनिया भर में यह 46.95 करोड़ की कमाई कर चुकी है। मंगलवार को इसके 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

कैसी है फिल्म

राजा शिवाजी एक भारतीय ऐतिहासिक ड्रामा है, जिसे मराठा राज्य के संस्थापक शिवाजी के जीवन पर बनाया गया है। फिल्म में रितेश देशमुख छत्रपति शिवाजी के किरदार में दिखाई दे रहे हैं। जेनेलिया देशमुख और ज्योति देशपांडे ने इस फिल्म का निर्माण मुंबई फिल्म कंपनी और जियो स्टूडियो के तहत किया है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews