राजेश खन्ना ने ट्विंकल को दी थी 4 बॉयफ्रेंड बनाने की सलाह, पिता-बेटी के जन्मदिन पर जानें उनके अनसुने किस्से

Rajesh Khanna birthday

Rajesh Khanna Birthday: आज बॉलीवुड सुपरस्टार राजेश खन्ना का जन्मदिन है और इसी के साथ उनकी बेटी ट्विंकल खन्ना का बर्थडे भी आज ही है। राजेश खन्ना तो इस दुनिया में नहीं रहे लेकिन उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना जो महत्वपूर्ण योगदान दिया है उसके जरिए वह हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा रहने वाले हैं। ट्विंकल खन्ना ने भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखा था लेकिन कुछ ही सालों में उन्होंने इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया लेकिन अब वह एक लेखक के रूप में पहचानी जाती हैं। चलिए आज हम आपको राजेश खन्ना और ट्विंकल खन्ना से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं।

राजेश खन्ना की ट्विंकल को एडवाइस

आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन ट्विंकल खन्ना ने खुद यह बताया था कि उन्हें उनके पिता ने बेस्ट डेटिंग एडवाइस दी थी। राजेश खन्ना ने अपनी बेटी से कहा था कि वह एक टाइम में चार बॉयफ्रेंड बनाएं ताकि अगर उनमें से कोई चला जाता है तो उनकी बेटी का दिल नहीं टूटे। अपने पिता की इस एडवाइज के बारे में खुद ट्विंकल ने जानकारी दी थी और यह कहा था कि उनका दिल तोड़ने की ताकत सिर्फ उनके पिता के पास थी।

सुपरस्टार थे राजेश खन्ना

राजेश खन्ना का जन्मदिन उनके लिए और भी ज्यादा खास इसलिए हुआ करता था क्योंकि इस दिन उनकी बेटी का जन्म हुआ था। वह एक ऐसे एक्टर थे जिनकी एक्टिंग का जादू लंबे समय तक बड़े पर्दे पर बना रहा। लगभग 3 सालों तक उनकी एक भी फिल्म फ्लॉप नहीं हुई थी और एक के बाद एक उन्होंने 15 हिट फिल्में दी थी। उनका यह रिकॉर्ड आज तक कोई भी नहीं तोड़ पाया है। एक समय ऐसा भी आ गया था जब राजेश खन्ना खुद यह कहने लगे थे कि वह फ्लॉप फिल्मों के लिए तरस गए हैं। बेस्ट एक्टर कैटेगरी के लिए उन्हें 14 बार फिल्मफेयर अवार्ड के लिए नॉमिनेट किया गया जिसमें से तीन बार उन्हें ये खिताब मिला।

ऐसा रहा ट्विंकल का सफर

ट्विंकल खन्ना के फिल्मी सफर की बात की जाए तो उन्होंने मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने के बाद फिल्मी दुनिया की ओर रुख किया। उनकी पहली फिल्म ‘बरसात’ थी जिसमें उन्हें बॉबी देओल के साथ देखा गया था। यह दोनों स्टार क्रिकेट की पहली फिल्म थी इसलिए सफल हुई लेकिन उसके बाद ट्विंकल का करियर ऊपर नहीं जा पाया। इसके बाद उन्होंने दिल तेरा दीवाना, इतिहास, उफ्फ ये मोहब्बत जैसी फिल्में की और यह फ्लॉप पर फ्लॉप होती चली गई। फ्लॉप फिल्मों की यह फेहरिस्त यहीं पर खत्म नहीं हुई इसके बाद ट्विंकल ने बहुत से फिल्मों में काम किया लेकिन सब कुछ डिजास्टर साबित हो रहा था। ये देखकर एक्ट्रेस ने फैसला किया कि वह फिल्में दुनिया से दूर रहेंगी और एक्टिंग छोड़ वह अक्षय कुमार के साथ शादी के बंधन में बंध गई। 49 साल की यह एक्ट्रेस लेखक के तौर पर पहचानी जाती है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews