सुपरस्टार रजनीकांत का 74वां जन्मदिन, फैंस ने मूर्ति का दूध से किया अभिषेक, दीवानगी देख हैरान हुए लोग

Rajinikanth Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का 74वां जन्मदिन बेहद खास तरीके से मनाया जा रहा है। मदुरै में स्थित उनके 'श्री रजिनी मंदिर' में उनके फैंस ने अभिनेता की मूर्ति पर दूध से अभिषेक किया और आरती उतारी। रजनीकांत के प्रति अपने अनमोल प्यार और श्रद्धा को जाहिर करने के लिए उनके फैंस ने यह खास अंदाज अपनाया।
Rajinikanth Birthday

Rajinikanth Birthday: सुपरस्टार रजनीकांत का आज 74वां जन्मदिन है, और यह दिन उनके फैंस के लिए खास अवसर है। रजनीकांत एक ऐसा नाम है, जो साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक के लाखों दिलों में बसा हुआ है। उन्होंने अपने करियर में ढेरों हिट फिल्मों के साथ कई ऊंचाइयों को छुआ है। उनके अभिनय का अंदाज और स्टाइल सभी को मंत्रमुग्ध कर देता है।

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को बेंगलुरु में एक मराठी परिवार में हुआ था, जो आर्थिक रूप से मजबूत नहीं था। उनके पिता पुलिस हेड कांस्टेबल थे और उनका पालन पोषण एक सामान्य परिवार में हुआ। रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है और फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले उनका जीवन काफी संघर्षों से भरा हुआ था।

भगवान के रूप में मानते हैं लोग

रजनीकांत के फैंस उन्हें सिर्फ एक अभिनेता के रूप में नहीं देखते हैं, बल्कि उन्हें भगवान के रूप में मानते हैं। रजनीकांत को लेकर लोगों का क्रेज इतना ज्यादा है, कि उनके जन्मदिन पर लोग उन्हें देवताओं की तरह पूजते हैं और सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेजते हैं।

फैंस की दीवानगी

रजनीकांत के प्रति उनके फैंस की दीवानगी का एक और दिलचस्प उदाहरण हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक फैन अपने परिवार के साथ रजनीकांत के मंदिर में उनके 250 किलो वजनी मूर्ति पर दूध से अभिषेक करता हुआ नजर आ रहा है। इस मंदिर को तमिलनाडु के मदुरै में रजनीकांत के एक जबरे फैन कार्तिक ने पिछले साल बनवाया था। कार्तिक का कहना है, कि रजनीकांत उनके लिए भगवान के समान है और उन्होंने उनके सम्मान में यह मंदिर बनवाया।

[dgv_vimeo_video id=”1038441370″]

रजनीकांत का फिल्मी करियर

रजनीकांत का फिल्मी करियर एक प्रेरणा की तरह है। साउथ सिनेमा से लेकर हिंदी फिल्मों तक अपने शानदार अभिनय और स्टाइल के चलते रजनीकांत ने अपने करियर की शुरुआत 1975 में तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ से की थी। इस फिल्म में उनका रोल छोटा था लेकिन उन्होंने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली थी।

रजनीकांत ने फिल्म इंडस्ट्री में करीबन 49 साल बिताए और इस दौरान उन्होंने 160 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है, कि उन्हें सिर्फ अभिनेता नहीं बल्कि एक सुपरस्टार और आइकॉन के रूप में देखा जाता है।

Bhawna Choubey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता मेरे लिए सिर्फ एक पेशा नहीं, बल्कि सच को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ समाज तक पहुंचाने का माध्यम है। तथ्यों की पड़ताल, महत्वपूर्ण मुद्दों को समझना और निष्पक्ष खबरों के जरिए लोगों की आवाज़ बनना मेरी पत्रकारिता की पहचान है। View all posts by Bhawna Choubey →
Follow Us :GoogleNews