सुपरस्टार रजनीकांत ने OTT पर मचाया धमाल, रिलीज से पहले ही फिल्म Coolie ने बनाया जबरदस्त रिकॉर्ड

सुपरस्टार रजनीकांत हमेशा अपनी फिल्मों से धमाल मचाते हैं। उनकी फिल्म 'कुली' रिलीज होने वाली है लेकिन रिलीज से पहले ही इसने रिकॉर्ड कायम कर दिया है।
Rajinikanth

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) हमेशा ही अपनी फिल्मों और दमदार एक्टिंग को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उनकी आने वाली हर फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। एक्टर सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। उनकी फिल्में हमेशा हिट साबित होती है और लोगों को दीवाना बना देती है।

अब एक बार फिर रजनीकांत ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने के बारे में सोच लिया है। इस बार वह सिल्वर स्क्रीन पर कुली के किरदार में नजर आने वाले हैं। अमिताभ बच्चन के बाद अब रजनीकांत को ‘कुली’ के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन इसमें रिलीज से पहले ही ओटीटी पर रिकॉर्ड बना दिया है।

OTT की सबसे महंगी फिल्म

रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘कुली’ ओटीटी की सबसे महंगी फिल्म बन चुकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेजन प्राइम वीडियो ने इसके डिजिटल राइट्स 120 करोड रुपए में खरीदें। हालांकि, यह बात मीडिया रिपोर्ट्स के माध्यम से बताई जा रही है इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है इसलिए हम भी इसका दावा नहीं करते। फिल्म को लेकर जो जानकारी सामने आई है उसमें यह बताया गया है कि रजनीकांत की अब तक की किसी भी फिल्म को इतना ज्यादा अमाउंट नहीं मिला है जितना की ‘कुली’ को मिला है। यह ओटीटी पर हुई एक्टर के करियर की अब तक की सबसे बड़ी डील है। इसके पहले उनकी सुपरहिट फिल्म ‘जेलर’ के राइट्स 100 करोड रुपए में बेचे गए थे।

कैसी है कहानी

फिल्म ‘कुली’ की कहानी को लेकर जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक इसमें जबरदस्त एक्शन दिखाया जाने वाला है। फिल्म का प्लॉट अभी सामने नहीं आया है लेकिन यह बताया जा रहा है कि रजनीकांत नेगेटिव रोल में नजर आ सकते हैं। उनके साथ नागार्जुन और उपेंद्र राव जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। इसके अलावा श्रुति हासन और सत्यराज की भी फिल्म में मुख्य भूमिका है। इसमें पूजा हेगड़े का आइटम सॉन्ग भी डाला गया है।

फिर जेलर बनने रजनीकांत (Rajinikanth)

एक तरफ जहां ‘कुली’ की चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ यह भी बताया जा रहा है कि आप रजनीकांत को एक बार फिर जेलर के किरदार में देखा जाएगा। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म ‘जेलर’ रिलीज हुई थी जिसे भरपूर प्यार मिला और अब इसके दूसरे हिस्से की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फैंस को आगे की कहानी में क्या देखने को मिलता है। यह जानने के लिए सभी एक्साइटेड हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews