Jailer के मेकर्स को तगड़ा झटका, रिलीज के कुछ ही देर बाद लीक हुई रजनीकांत की फिल्म

jailer leaked

Jailer Leaked Online: सुपरस्टार रजनीकांत की मच अवेटेड फिल्म ‘जेलर’ आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था। लेकिन अब मेकर्स को परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक रिलीज होने के बाद यह फिल्म पायरेसी का शिकार हो गई है, जिसके चलते मेकर्स को करोड़ों रुपए का चूना लग सकता है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रजनीकांत और तमन्ना भाटिया की यह फिल्म रिलीज के कुछ ही मिनटों बाद ऑनलाइन पायरेटेड साइट्स पर अपलोड कर दी गई है। लोग आसानी से इन फिल्मों को डाउनलोड कर देख सकते हैं।

ऑनलाइन लीक हुई जेलर

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘जेलर’ को पायरेटेड साइट्स ने लीक किया है। अब यह फिल्म टेलीग्राम, तमिल रॉकर्स, टोरंटो और मूवी रूल्स जैसी वेबसाइट पर उपलब्ध है। फिल्म लीक होने के चलते निर्माता को तगड़ा झटका लग सकता है और कारोबार में कमी भी आ सकती है। हालांकि, पायरेटेड मूवी देखना है गैरकानूनी होता है और इस पर सजा का भी प्रावधान है इसलिए यह बेहतर होगा कि फैंस सिनेमाघरों में ही जाकर मूवी का आनंद लें।

दुनियाभर में रिलीज हुई फिल्म

रजनीकांत न सिर्फ देश बल्कि दुनिया भर के प्रसिद्ध कलाकार हैं और दर्शकों को उनके हर प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार रहता है। इनकी ये फिल्म दुनिया भर की 7000 स्क्रीन पर रिलीज की गई है। अकेले तमिलनाडु में इसे 1100 स्क्रीन पर दिखाया जा रहा है और देश भर के सिनेमाघर में इसे लगाया गया है।

यह मूवी तमिल के साथ तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी में जारी की गई है। स्टार कास्ट के तौर पर रजनीकांत और तमन्ना भाटिया मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को बनाने में मेकर्स ने पानी की तरह पैसा बहाया है और लगभग 200 करोड़ पर खर्च किए गए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews