फाइनल मैच को लेकर रजनीकांत ने की भविष्यवाणी, कहा- ‘यह तो हमारा ही होगा’

फाइनल मैच को लेकर रजनीकांत ने की भविष्यवाणी, कहा- ‘यह तो हमारा ही होगा’

Rajinikanth Says India Will Win World Cup : क्रिकेट प्रेमियों के लिए 19 नवंबर बहुत बड़ा दिन है। बता दें कि इस दिन वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मैच अहमदाबाद के मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हर कोई इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहा है। इस दौरान भारत का मुकाबला आस्ट्रेलिया के साथ होने वाला है। मैच देखने के लिए टिकट की एडवांस बुकिंग भी जारी है। वहीं, 15 नवंबर को न्यूजीलैंड को हराकर 12 साल बाद मिथक तोड़ती टीम इंडिया ने सेमीफाइनल जीता जो कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया था। जिसे देखने के लिए अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, कियारा आडवाणी, सिद्धार्थ मल्होत्रा, विक्की कौशल, जॉन अब्राहम, थलाइवा स्टार रजनीकांत सहित शाहिद कपूर अपनी वाइफ मीरा के साथ पहुंचे थे। जिन्होंने जमकर टीम इंडिया का चीयर किया।

फाइनल मैच को लेकर की भविष्यवाणी

वहीं, वानखेड़े स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे थलाइवा स्टार रजनीकांत ने फाइनल मैच को लेकर भविष्यवाणी की है। दरअसल, उन्होंने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि इस बार विश्व कप भारत का होने वाला है। पीटीआई रिपोर्ट के मुताबिक, रजनीकांत ने कहा कि सेमीफाइनल मैच को देखकर बीच में मुझे घबराहट जरूर महसूस हुई थी लेकिन भारतीय टीम की तरफ से मोहम्मद शमी ने एक ओवर में दो विकेट लेकर मैच भारत की झोली में लाकर रख दिया। जिसके बाद अब मुझे यकीन हो गया है कि वर्ल्ड कप हमारा है।

19 नवंबर को दोपहर 2 बजे से शुरू होगा मैच

बता दें कि फैंस के साथ-साथ रजनीकांत भी इस दिन का बहुत ही बेसब्री से वेट कर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रजनीकांत मैच देखने के लिए अहमदाबाद जा सकते हैं। फिलहाल, इस पर किसी तरह का कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। हालांकि, इस मैच में कई बड़े-बड़े सेलिब्रिटी शामिल हो सकते हैं। बता दें कि 19 नवंबर को विश्व कप दोपहर 2 बजे से शुरू होगा और उस दिन पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। अब यह मैच कितना दिलचस्प होगा यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

इस फिल्म में आएंगे नजर

रजनीकांत जल्द ही फिल्म ‘थैलावर 170’ में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म जय भीम फेम टीजे ज्ञानवेल के निर्देशन में बन रही है। जिसमें रजनीकांत  और अमिताभ बच्चन की जोड़ी लंबे समय बाद दर्शकों के बीच धमाल मचाने वाले हैं। जिनकी जोड़ी को देखने के लिए फैंस इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा, रजनीकांत “लाल सलाम” में कैमियो करते नजर आएंगे। इससे पहले वो इस साल की सुपरहिट मूवी जेलर में अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews