Rajkummar Rao ने तोड़ी चुप्पी! फीस बढ़ाने को लेकर बोले ये बात, कहा- मैं बेवकूफ नहीं हूं जो प्रोड्यूसर पर बोझ डालूंगा

जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री का कैरियर पिक पॉइंट पर होता है, जब वह लगातार हिट पर हिट फिल्में दे रहा होता या होती है, तो उसकी फीस बढ़ जाती है, लेकिन एक्टर ने इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।
Rajkummar Rao

Rajkummar Rao : बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव इन दोनों काफी ज्यादा मीडिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं। पिछले कुछ समय में उनकी फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है, जिसने दर्शकों का दिल एक बार फिर जीत लिया है। दरअसल, उनकी हॉरर कॉमेडी फिल्म स्त्री 2 रिलीज हुई थी। इसके बाद, उन्होंने अपनी फीस बढ़ा दी है। ऐसी बातों के कारण वह लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं।

बॉलीवुड में आए दिन एक से बढ़कर एक कॉमेडी, हॉरर, इमोशनल, ड्रैमेटिक, रोमांटिक फिल्में रिलीज होती रहती है। जिनमें स्त्री पहले ही रिलीज हो चुकी है। इसके पहले भाग ने दर्शकों का जितना मनोरंजन किया था, उससे अधिक फैंस ने स्त्री 2 पर अपना प्यार लुटाया है।

Rajkummar Rao ने चुप्पी तोड़ी

वहीं, स्त्री 2 की सफलता के बाद फीस बढ़ाने को लेकर एक्टर लगातार रोल हो रहे हैं। जिसे लेकर राजकुमार राव ने चुप्पी तोड़ दी है। इसे लेकर पूरी सच्चाई मीडिया को बता दिया है। यह बहुत आम बात है कि जब किसी अभिनेता या अभिनेत्री का कैरियर पिक पॉइंट पर होता है, जब वह लगातार हिट पर हिट फिल्में दे रहा होता या होती है, तो उसकी फीस बढ़ जाती है, लेकिन एक्टर ने इस बात पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि उन्होंने अपनी फीस में कोई बढ़ोतरी नहीं की है।

“कहा- मैं बेवकूफ नहीं”

हाल ही के एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि उनकी फिल्म को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है। जिसमें फीस की भी बात की जा रही है, लेकिन सब गलत है। मैंने अपनी फीस में किसी तरह की कोई बढ़ोतरी नहीं की है। साथ ही उन्होंने आगे कहा कि मैं बेवकूफ थोड़ी हूं, जो अपने प्रोड्यूसर पर बोझ डालूंगा। फीस फिल्म से बढ़कर नहीं होती। इसलिए यह बिल्कुल भी समझदारी नहीं है कि फिल्म के हिट होते ही आप अपनी चार्जे्स बढ़ा दें।

फिल्मी करियर

राजकुमार राव के फिल्मी करियर की बात करें, तो उन्होंने “लव सेक्स और धोखा” फिल्म से डेब्यू किया था। साल 2010 के बाद उन्होंने “काई पो चे” में अपने करियर को नया मोड़ दिया। इसके बाद वह एक के बाद एक बहुत से फिल्मों में नजर आए। उनकी नेचुरल एक्टिंग लोगों को काफी ज्यादा पसंद आती है। उनकी सबसे चर्चित और हिट फिल्मों में स्त्री, स्त्री 2, शादी में जरूर आना आदि शामिल है, जो आज भी लोगों को याद है। इसके गाने भी सुपरहिट हुए थे। वहीं, 2024 की बात कर तो यहां राजकुमार राव सफल हुए अभिनेताओं की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इस साल उन्होंने श्रीकांत, मिस्टर एंड मिसेज माही, स्त्री 2 और विक्की विद्या का वो वाला वीडियो फिल्म में काम किया है, जो कि सुपरहिट रही है। यह साल एक्टर के लिए काफी ज्यादा लकी माना जा रहा है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews