Wedding Video : राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में पत्रलेखा को पहनाई रिंग

Wedding Video : राजकुमार राव ने घुटनों पर बैठकर रोमांटिक अंदाज में पत्रलेखा को पहनाई रिंग

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में राज करने वाले अभिनेता राजकुमार राव (Rajkumar Rao) गर्लफ्रैंड पत्रलेखा (Patralekhaa) के साथ बीते 11 सालों से से रिलेनशिप में थे जिसके बाद से ही अपने रिश्ते को लेकर दोनों अक्सर सुर्ख़ियों में बने रहते थे। वहीं अब राजकुमार अपनी लॉन्ग टाइम पार्टनर पत्रलेखा के साथ 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। वहीं बीते दिनों से राजकुमार और पत्रलेखा की शादी की तैयारियां जोरों से चल रही हैं जिसमें शादी से जुड़ी तमाम रस्में और इवेंट्स के वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही दोनों का एक क्यूट-रोमांटिक वीडियो इंटरनेट पर काफी वायरल हो रहा है।

ये भी देखें- अब Shilpa Shetty और Raj Kundra के खिलाफ 1.51 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप, FIR दर्ज

दरअसल ये वीडियो दोनों की रिंग सेरेमनी का है जिसमें राजकुमार अपने घुटनों पर बैठकर अपने प्यार पत्रलेखा को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। अपनी इंगेजमेंट सेरेमनी में राजकुमार पत्रलेखा के सामने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज कर रहें हैं, जिसको देखर पत्रलेखा ने भी हामी भरते हुए प्रपोजल स्वीकार किया और एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई जिसके बाद दोनों ने रोमांटिक कपल डांस किया। ये रोमांटिक मोमेंट पार्टी में मौजूद कपल के दोस्तों और पर‍वार वालों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वहीं फैंस को भी राजकुमार का प्रपोज करने का ये अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

राजकुमार राव अपनी लेडीलव पत्रलेखा के साथ आज यानी 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनके शादी के सारे इंवेंट्स चंडीगढ़ के द ऑबेरॉय सुखविलास स्पा रिजॉर्ट में हो रहे हैं। राजकुमार राव और पत्रलेखा साल 2010 से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और 11 साल के रिश्ते के बाद अब दोनों सात फेरे लेने वाले हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews