राजपाल यादव को मिल रहे फिल्म के ऑफर्स, फीस बढ़ाने को राजी मेकर्स, क्या तिहाड़ से बाहर आकर धूम मचाएंगे एक्टर?

राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस मामले को लेकर जेल में बंद है। इसी बीच उन्हें कुछ फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। वहीं मेकर्स ने उनकी फीस बढ़ाने के बारे में भी विचार किया है।
Rajpal Yadav

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव इस वक्त जेल की सलाखों के पीछे हैं। चेक बाउंस और 9 करोड़ के कर्ज के मामले में उन्हें दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद कर दिया गया है। दरअसल उन्होंने फिल्म बनाने के लिए पैसा उधार लिया था। जिसे वह नहीं चुका पाए जिसकी वजह से उन्हें सरेंडर करना पड़ा।

राजपाल यादव की जेल में जाने के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। यह भी कहा जा रहा है कि शायद आज उन्हें जमानत मिल सकती है। दरअसल इंडस्ट्री के लोग अलग-अलग तरीके से उनकी मदद करते हुए दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में फिल्म मेकर प्रियदर्शन को यह कहते हुए देखा गया कि वह फिल्म के लिए एक्टर की फीस बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा एक्टर के पास कुछ फिल्मों के ऑफर्स भी आ गए हैं।

राजपाल यादव को मिले फिल्मों के ऑफर

5 फरवरी को राजपाल ने दिल्ली में सरेंडर किया था। इसके बाद से वह जेल में ही है। मुश्किल भरे वक्त में इंडस्ट्री के कई लोग उनके सपोर्ट में खड़े हुए हैं। एक्टर के पास अभी कुछ फिल्में भी हैं जिन पर वह काम कर रहे हैं। इनमें से तीन फिल्में डायरेक्टर प्रियदर्शन की है और एक अहमद खान की है। इतना ही नहीं उन्हें कुछ फिल्मों के ऑफर भी मिले हैं जो विजेंद्र सिंह, सोनू सूद और TVF जैसे। नामों की है। हर कोई अपने तरीके से एक्टर की मदद करने में लगा हुआ है। कोई उन्हें ऐड फिल्म तो कोई पैसे ना देकर सीधे फिल्म में काम दे रहा है।

इन बड़ी फिल्मों में आएंगे नजर

राजपाल को लेकर प्रियदर्शन ने बताया कि वह सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं। कहीं फिल्मों में दोनों ने साथ काम किया है और आने वाले दिनों में यह तीन बड़ी फिल्मों में भी साथ काम करेंगे जिनमें भूत बंगला, हैवान और एक अनटाइटल्ड फिल्म शामिल है। डायरेक्टर ने कहा मैंने प्रोड्यूसर्स से कहा है कि मुश्किल की घड़ी में राज्यपाल की मदद करें और उनकी फीस बढ़ा दें और इसके लिए हामी भर दी गई है।

एक्टर को मिल रहे ऑफर्स

राजपाल के पास चार फिल्में तो पहले से ही थी लेकिन मुश्किल के इस वक्त में उन्हें अन्य फिल्मों के ऑफर्स भी आने लगे हैं। सीधा पैसा ना देकर उन्हें काम के जरिए मदद करने की कोशिश की जा रही है। एक्टर की जो फीस है ऐसे में अगर उनके हाथ कुछ अच्छी फिल्में लग जाती है तो वो जल्द ही अपनी मुसीबत का हल निकाल लेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews