काम न मिलने पर Rajpal Yadav ने दिया रिएक्शन, बोले- सलमान-अक्षय का मेरे बिना नहीं चलता

फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान को हाल ही में राजपाल यादव के घर पर देखा गया। यहां पर यह दोनों साथ में काम करने के अनुभव और इंडस्ट्री से जुड़ी चीजों पर बात करते दिखाई दिए।
Rajpal Yadav

बॉलीवुड एक्टर राजपाल यादव पिछले कुछ दिनों से चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस मामले में बॉलीवुड के कई सितारों ने उनकी मदद की है। यह खबर भी सामने आई थी कि उन्हें फिल्म मेकर्स की ओर से फिल्मों के ऑफर मिल रहे हैं। इसी बीच एक्टर को काम न मिलने पर रिएक्शन देते हुए देखा गया।

डायरेक्टर और कोरियोग्राफर फराह खान हाल ही में राजपाल यादव के घर गई थी। यहां पर बातचीत करते हुए दोनों को साथ में काम करने के अनुभव और कुछ किस्से शेयर करते हुए देखा गया। जब फराह ने एक्टर से काम न मिलने के बारे में पूछा तो वह यह कहते दिखाई दिए कि सलमान और अक्षय का उनके बिना नहीं चल सकता।

राजपाल यादव के पास नहीं है काम

फराह खान राजपाल यादव के घर पर पहुंची तो बातचीत के दौरान वह सलमान खान की फिल्म ‘मैने प्यार क्यों किया’ के सेट का किस्सा शेयर करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने बताया कि वह सीन के दौरान डांस कर रहे थे। फराह ने उनसे पूछा कि क्या उनके पास अभी काम है, इस पर राजपाल ने कहा 1″990 में आपके साथ काम शुरू हुआ था।” डायरेक्टर ने पूछा कि उनकी पहली फिल्म कौन सी थी तब राजपाल ने बताया कि उन्होंने सबसे पहले शूल की थी।

कैसे मिली सफलता

राजपाल को अपनी सफलता के बारे में भी बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि एक तरफ कहो ना प्यार है के लिए रितिक रोशन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला राकेश रोशन को बेस्ट डायरेक्टर का और बेस्ट फिल्म का अवार्ड मिला और दूसरी तरफ राजपाल यादव को जंगल के लिए बेस्ट फॉर नेगेटिव रोल का अवार्ड मिला। उन्होंने कहा कि इंडस्ट्री ने 2000 में इतना सब कुछ दे दिया है कि अगर 500 जन्म भी लूंगा तो 200 फिल्में कम से कम रिलीज है सब मिलाकर।

मेरे बिना नहीं चल सकते सलमान-अक्षय: राजपाल

फराह ने राजपाल से कहा कि आपने प्रियदर्शन के साथ ही करीब 100 फिल्में कर ली होगी। तब एक्टर ने बताया कि उन्होंने रामगोपाल, प्रियदर्शन और डेविड धवन के साथ हाफ सेंचुरी मार ली है। फराह ने कहा सलमान खान को भी तेरे बिना नहीं चलता इस पर एक्टर ने सहमति जताई और अक्षय और सलमान का नाम लिया। वह यह बताते हुए दिखाई दिए कि उन्होंने शाहरुख के साथ भी तीन-चार फिल्में की हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews