नाजुक है Raju Shrivastav की हालत, अगले 24 घंटे इलाज के लिए बहुत जरूरी

नाजुक है Raju Shrivastav की हालत, अगले 24 घंटे इलाज के लिए बहुत जरूरी

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) पिछले कई दिनों से तबियत खराब होने की वजह से दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में भर्ती हैं। राजू श्रीवास्तव की सेहत से जुड़ी जानकारी लगातार सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक उनकी हालत नाजुक है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक राजू का ब्रेन डेड नहीं हुआ है, लेकिन अगले 24 घंटे इलाज के लिए जरूरी बताए जा रहे हैं।

कुछ खबरों में यह जानकारी भी दी जा रही है कि राजू श्रीवास्तव (Raju Shrivastav) के इलाज के लिए कोलकाता से डॉक्टर एमवी पद्मा श्रीवास्तव को दिल्ली बुलाया गया है। श्रीवास्तव एम्स के न्यूरोलॉजी डिपार्टमेंट की प्रोफेसर हैं। काम के सिलसिले में को कोलकाता गई थी। उनके जाने के बाद राजू श्रीवास्तव की हालत बिगड़ी है, जिसके चलते उन्हें वापस बुलाया गया है।

Must Read- जल्द किया जाएगा कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की तारीखों का ऐलान, राहुल गांधी ने पद संभालने से किया इनकार 

जब से राजू श्रीवास्तव की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है, तभी से उनकी सेहत की दुआ की जा रही है। उनका हालचाल जानने के लिए कई सेलेब्स हॉस्पिटल भी पहुंच रहे हैं। बीते दिन जॉनी लीवर और नरेंद्र बेदी अस्पताल पहुंचे थे और राजू के परिजनों से मुलाकात कर उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना की थी।

बीते दिनों राजू का ब्रेन डेड होने की खबर भी सामने आई थी, जिससे उनके डॉक्टर और परिवार ने इनकार किया है। राजू से मिलने के लिए डॉक्टरों ने सभी को मना कर दिया है क्योंकि उन्हें इंफेक्शन का खतरा है। परिवार लगातार राजू की सेहत से जुड़ी अपडेट शेयर कर रहा है और डॉक्टर्स की पूरी टीम उनके इलाज में जुटी हुई है। सभी को उम्मीद है कि राजू जल्दी ठीक होकर एक बार फिर कॉमेडी करते नजर आएंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews