Raju Srivastava Funeral : दिल्ली के निगमबोध घाट पर दी जाएगी राजू श्रीवास्तव को अंतिम विदाई

Raju Srivastava

दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। जाने माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) का आज दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। कुछ ही देर में उन्हें निगमबोध घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी। कल ही कॉमेडियन ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उन्हें 10 अगस्त के दिन दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद से ही वह दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थे।

Must Read : जनता से बोले शिवराज, “झूठ बोले कौवा काटे”, कलेक्टर की ली क्लास

उनका ब्रेन भी डेड हो गया था लेकिन उसके बाद भी डॉक्टर्स की टीम लगातार उनके इलाज में जुटी हुई थी और परिवार, फैंस भी उनके जल्द ठीक होने का चमत्कार देख रहे थे लेकिन बीते दिन यानी 21 सितंबर के दिन राजू श्रीवास्तव ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वह अब हमारे बिच नहीं रहे। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखरी सांस ली। आज उन्हें दिल्ली के निगमबोध घाट पर अंतिम विदाई दी जाएगी।

उनके निधन से पूरा परिवार टूट चुका है। वहीं उनके निधन पर कई बड़ी हस्तियों के साथ पीएम मोदी ने भी शोक जताया है। पूरे सोशल मीडिया पर राजू श्रीवास्तव को श्रधांजलि दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी श्रधांजलि दी। आज उनका अंतिम संस्कार है। इसकी पूरी तैयारियां कर ली गई है। कुछ ही देर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews