गाने गाते हुए राखी सावंत ने लगवाई वैक्सीन, की ये घोषणा

गाने गाते हुए राखी सावंत ने लगवाई वैक्सीन, की ये घोषणा

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। राखी सावंत को ड्रामा क्वीन यूं ही नहीं कहते, वो अक्सर कुछ न कुछ ऐसा करती रहती हैं कि सुर्खियां बटोर ही लेती हैं। अब उन्होने वैक्सीन लगवाते हुए भी कुछ ऐसा ही एंटरटेनिंग ड्राम किया, जो सभी को पसंद आ रहा है। ये वीडियो उन्होने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डाला है।

Gym में वर्कआउट करती दिखीं सोनाक्षी सिन्हा, इस तरह कर रही वेट कंट्रोल

इस वीडियो में राखी सावंत वैक्सीन का पहले डोज़ लगवाने गई थी। नर्स जब इंजेक्शन लेकर आई तो राखी काफी डरी हुई थी। वैक्सीन लगनाने से पहले उन्होने नर्स से कहा कि वो इस दौरान अपने आने वाले वीडियो का गाना गुनगुनाना चाहती हैं और फिर वो ‘तेरे ड्रीम में मेरी एंट्री, मेरे ड्रीम में तेरी एंट्री’ सॉन्ग गाती रही। इस तरह वैक्सीन लगने के साथ ही उन्होने खुद अपने अपकमिंग म्यूजिक वीडियो की घोषणा भी कर दी। बहरहाल, हमेशा की तरह राखी के फैंस को उनका ये मजेदार अंदाज काफी भा रहा है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews