Hindi News

राखी सावंत का कहना शादी कर लें थलपति विजय और तृषा कृष्णन, बोलीं- उनकी पार्टी में…

Written by:Diksha Bhanupriy
Last Updated:
थलपति विजय और तृषा कृष्णन का रिश्ता इन दिनों खूब सुर्खियों में है। अब राखी सावंत का कहना है कि इन दोनों सितारों को शादी कर लेनी चाहिए।
राखी सावंत का कहना शादी कर लें थलपति विजय और तृषा कृष्णन, बोलीं- उनकी पार्टी में…

तमिलनाडु में एकतरफा चुनाव जीतने के बाद थलपति विजय लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इसी बीच तृषा कृष्णन के साथ उनके अफेयर की खबर ने भी जोर पकड़ लिया है। दोनों सितारों ने अपने रिलेशनशिप के बारे में कुछ नहीं कहा है लेकिन लंबे समय से इनके अफेयर की चर्चा चल रही है। अब इस पर राखी सावंत का रिएक्शन सामने आया है।

जब विजय चुनाव जीते थे तो तृषा उन्हें बधाई देने के लिए घर पहुंची थी। इतना ही नहीं परिणाम वाले दिन उन्हें मंदिर जाते हुए भी देखा गया था। एक तरफ विजय की जीत का जश्न देखने को मिल रहा है दूसरी तरफ पत्नी से तलाक की खबरें भी सामने आ रही है। इस पर राखी सावंत का कहना है कि दोनों को शादी कर लेनी चाहिए।

विजय और तृषा कर लें शादी

हाल ही में एक इंटरव्यू में राखी ने कहा कि दोनों को शादी का लेनी चाहिए और वह उनकी शादी में शामिल होना चाहती हैं। फिल्मी मंत्र मीडिया से बातचीत में एक्ट्रेस में कहा कि मुझे लगता है कि विजय और तृषा को शादी कर लेनी चाहिए, हम मेहंदी में आएंगे। उन्होंने कहा कि दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी है। साथ ही ये भी बताया कि वह तृषा को बहुत अच्छे से जानती है क्योंकि दोनों ने अपना करियर साथ में शुरू किया था। बाद में वो बॉलीवुड में काम करने लगी और तृषा साउथ फिल्मों में चली गईं।

मुझे उनकी पार्टी में शामिल होना है

राखी ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में विजय को मिली जीत पर कहा कि इतनी सारी सीटों पर जीवित हासिल करने वाले वह पहले ईसाई हैं। मैं पर्सनली उन्हें पसंद करती हूं और विजय के साथ गाना करना मेरा सपना था लेकिन मुझे वह मौका नहीं मिला। अब मुझे लगता है कि मुझे उनकी पार्टी में शामिल हो जाना चाहिए।

कैसे शुरू हुआ अफेयर

विजय और तृषा के अफेयर के बारे में जो खबरें सामने आती है उसके मुताबिक दोनों ने तकरीबन 5 फिल्में एक साथ की है। इनमें आथी, थिरूपाची, लियो, घिल्ली और कुरुवी शामिल है। वो साउथ फिल्म इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ियों में से एक हैं। दोनों के अफेयर के चर्चा साल 2008 में फिल्म कुरीवी के दौरान शुरू हुई थी। ऐसा कहा जाता है कि इस फिल्म के बाद दोनों ने साथ काम करना बंद कर दिया था दरअसल एक्टर के परिवार ने उन्हें एक्ट्रेस से दूरी बनाने को कहा था। इसके बाद साल 2023 में एक बार फिर इन्हें लियो में साथ देखा गया।

तलाक के बाद सामने आया नाम

कुछ महीने पहले विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने कोर्ट में तलाक की अर्जी दायर की और एक्टर पर कई गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने विजय पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगाते हुए कहा था कि वह एक एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप में हैं। उन पर मानसिक प्रताड़ना से आरोपी लगाए गए थे। एक्टर की पत्नी का कहना था कि साल 2021 में उन्हें विजय के अफेयर के बारे में पता चला।

इसके बाद तृषा कृष्णन का नाम काफी सुर्खियों में आया और यह कहा जाने लगा कि विजय का उन्हीं के साथ रिश्ता है। इसके कुछ दिन बाद दोनों एक शादी में शामिल हुए थे। यहां साथ में तस्वीर खिंचवाते हुए दोनों बाहर निकल गए थे। अब एक बार फिर इनका रिश्ता चर्चा में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews