Rakhi Sawant को बॉयफ्रेंड ने दुबई में गिफ्ट किया आलीशान घर, देखें झलक, वीडियो वीडियो

rakhi sawant

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत (Rakhi Sawant) आए दिन अपनी हरकतों के चलते चर्चा में बनी रहती है। कभी उनकी अच्छी अच्छी फोटो वीडियो वायरल होती है तो कभी उनकी अजीब हरकतों की वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आती है। जिसके चलते वह लगातार सुर्ख़ियों में रहते हैं। इन दिनों राखी सावंत बॉयफ्रेंड आदिल (Adil Khan) को लेकर चर्चाओं में बनी हुई है। इन दिनों वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ दुबई गई हुई है।

Must Read : Alia Bhatt ने सिंपल लुक में दिखाया इतना बड़ा बेबी बंप, तस्वीरें वायरल

ऐसे में राखी ने अपने दुबई वाले घर की झलक (Rakhi Sawant Luxurious House) अपने फैंस को दिखाई है। अभी कुछ दिन पहले राखी का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था जिसमें उनके बॉयफ्रेंड द्वारा उन्हें डायमंड का नेकलेस पहनाया गया था। वो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ वहीं अभी हाल ही में आया वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल ये वीडियो राखी सावंत के दुबई वाले घर का है। ये घर भी उन्हें उनके बॉयफ्रेंड आदिल द्वारा गिफ्ट में दिया गया है। ऐसे में राखी ने अपने नए घर की झलक फैंस को दिखाई है। इस घर को राखी स्वर्ग से सुन्दर बता रही हैं। इतना ही नहीं उन्होंने बताया है कि इस घर के लिए आदिल ने 7 साल का लोन लिया है। इस घर को पाने के बाद राखी खूब खुश नजर आ रही हैं। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने राखी को बधाई दी।

वहीं कइयों ने राखी को आदिल से शादी करने की बात कही। आपको बता दे, राखी सावंत ने वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लिखा है कि ‘ये मेरा घर’, आप देख सकते है इस वीडियो में राखी गाना गुनगुनाती हुई नजर आ रही हैं। वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस वीडियो की शुरुआत राखी ने सबसे पहले किचन से की। उसके बाद लिविंग रुम और बेडरुम की झलक दिखाई हैं।

घर का इंटीरियर्स बेहद खूबसूरत है। आप देख सकते हैं वीडियो में राखी ने कहा है अब गॉड से कुछ और नहीं मांगना है, क्योंकि मेरा ड्रीम अब पूरा हो चुका है। जानकारी के मुताबिक, इन दिनों राखी सावंत का अफेयर खूब चर्चा में बना हुआ है। दरअसल, राखी सावंत पर आदिल नाम का शख्स इस कदर फिदा है कि ज्वैलरी-घर सब कुछ प्यार के नाम कुर्बान कर रहा है। अभी तक वह उन्हें BMW कार, आलीशान घर और डायमंड नेकलेस दे चुके हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews