कचरे का ढेर देख फूटा राखी सावंत का गुस्सा, खुद फावड़ा लेकर करने लगी साफ, देखें वीडियो

rakhi sawant

बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) अपने इंस्टाग्राम पर फोटो और वीडियो शेयर कर सुर्खियों में आ ही जाती है। पेपराजी जी द्वारा भी उन्हें आए दिन स्पॉट किया जाता है। जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होती रहती है। अभी हाल ही में उनकी एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस वीडियो में वह हाथ में फावड़ा लिए खड़ी हुई नजर आ रही है। अब आप सोच रहे होंगे कि वह ऐसा क्यों कर रही है, तो आपको बता दें राखी सावंत का सड़क किनारे कूड़े का ढेरदेख भड़क गई। ऐसे में वह खुद हाथ में फावड़ा लेकर सड़क किनारे पड़े कचरे को उठाने के लिए चली जाती है।

दरअसल, राखी सावंत के जिम के बाहर सड़क पर बिखरा हुआ कचरा देख एक्ट्रेस काफी ज्यादा भड़क गई। जिसके बाद इसे उन्होंने खुद साफ करने का फैसला किया। इस दौरान एक्ट्रेस को रोड पर इस तरह खड़ा हुआ देख लोगों ने बीएमसी कार्यकर्ताओं के बारे में कुछ सवाल जवाब किए। लोगों ने कहा कि बीएमसी कार्यकर्ताओं ने सड़क की सफाई क्यों नहीं कि? क्या वे पार्टी कर रहे हैं? आप देख सकते हैं राखी सावंत के इस वीडियो में वह खुद फावड़ा लेकर सफाई करने के लिए निकल जाती है। जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

Must Read : सिंदूर के इन उपायों से दूर होगी पैसों की तंगी, तरक्की में भी होगा फायदा

इस वीडियो में वह कहती है कि साथी हाथ बढ़ाना, एक अकेला थक जाएगा, मिलकर हाथ उठाना। आगे वीडियो में राखी सावंत कहती हुई नजर आ रही है कि दोस्तों मैं आज जिम आई थी और मैंने देखा कि यहां इतने सुंदर रोड बने हुए हैं और इस रोड पर इतनी गंदगी देख मेरा दिल घबरा गया। राखी सावन ने कहा कि सरकार कहती है कि अच्छे दिन आ गए लेकिन इधर देखो यह कैसे अच्छे दिन हैं आप बताओ।

वीडियो में राखी सावंत एक चौकीदार को बुलाती है और उसे कहती है कि इस कूड़े के पड़े रहने से कीचड़ होगा और फिर मलेरिया डेंगू के मच्छर पैदा होंगे। राखी ने कहा कि मच्छर काटेंगे यह नहीं देखेंगे कि अमीर है कौन गरीब है। उन्होंने चौकीदार से पूछा कि यह कचरा बीएमसी वालों की गाड़ी क्यों उठाकर नहीं ले गई। इस इंसिडेंट को को देखने के लिए काफी ज्यादा भीड़ वहां इकट्ठी हो जाती है। ऐसे में राखी सावंत एक ऑटो वाले के पीछे भागती हुई भी नजर आती है और वह कहती है कि इधर तमाशा नहीं हो रहा है यहां पर भीड़ मत लगाइए, हमारा काम है अच्छा काम करना।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews