साउथ इंडस्ट्री के फेमस कोनिडेला परिवार की खुशियां दोगुनी हो गई है। एक्टर राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने अपने घर में दो नन्हे मेहमानों का स्वागत किया है। कुछ दिनों पहले ही एक्टर की पत्नी ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है। अब इनकी नामकरण सेरेमनी रखी गई।
बच्चों के नामकरण सेरेमनी में कपल ने अपने बच्चों के नाम से सभी को ऑफिशियली इंट्रोड्यूस किया। इस सेरेमनी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए। चलिए जान लेते हैं कि आखिरकार इन्होंने अपने बच्चों को क्या नाम दिया है और उनका अर्थ क्या है।
क्या हैं रामचरण के बच्चों का नाम
31 जनवरी को कपल ने जुड़वा बच्चों का स्वागत किया था। बच्चों के स्वागत का ये पल पूरी तरह से पारिवारिक परंपरा और पारंपरिक रीति रिवाज से भरा हुआ था। अब इन दोनों ने बच्चों का नामकरण कर दिया है। बेटे का नाम शिवराम और बेटी का नाम अनवीरा रखा गया है। कपल के मुताबिक बच्चों का नाम रखना उनके लिए एक पर्सनल और स्पिरिचुअल फैसला था। परिवार उनके सफर में बहुत मजबूत और बड़ा हिस्सा था। परंपरा में बड़े बुजुर्गों का ज्ञान और आशीर्वाद लिया जाता है इसीलिए उनके बीच इस सेरेमनी को रखा गया।
View this post on Instagram
क्या है नाम का अर्थ
कपल ने अपनी बेटी का नाम अनवीरा रखा है। यह नाम हिम्मत और ताकत को दिखाता है। इसमें वीर का अर्थ बहादुर है, वहीं अन का मतलब जिसकी कोई सीमा नहीं है होता है। वहीं बेटे का नाम शिवराम भगवान शिव और भगवान राम के नाम से प्रेरित है जो संयम और शक्ति के एक साथ होने का प्रतीक है। बता दें कि कपल की पहले से ही एक बेटी है। 2023 में उन्होंने अपनी बेटी क्लिन कारा का स्वागत किया था।





