राम गोपाल वर्मा की आदित्य धर और यामी गौतम को चेतावनी, बोले- इंडस्ट्री आपके गिरने…

रामगोपाल वर्मा एक ऐसे फिल्ममेकर हैं, जिन्हें कभी भी दूसरे डायरेक्टर और एक्टर की फिल्मों की तारीफ करने से परहेज करते नहीं देखा जाता। अब उन्होंने आदित्य धर और यामी गौतम को सावधानी से चलने की सलाह दी है।
Ram Gopal Verma

जब से आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर धुरंधर रिलीज हुई है। उसके बाद से हर कोई डायरेक्ट की तारीफ करता हुआ दिखाई दे रहा है। फिल्म मेकर राम गोपाल वर्मा भी उनके फैन हो गए हैं। डायरेक्टर ने पहले भी उनकी तारीफों के पुल बांधे थे। अब उन्हें एक बार फिर इस बारे में बात करते हुए देखा गया।

राम गोपाल वर्मा को फिल्म की सक्सेस और इंडस्ट्री के रिएक्शन पर बात करते हुए देखा गया। आदित्य की सफलता को देखते हुए फिल्म मेकर ने कहा कि इंडस्ट्री में कई लोग ऐसे हैं, जो उनसे जलते हैं। आदित्य के साथ साथ वो यामी गौतम की बात करते भी दिखाई दिए।

आदित्य धर की तारीफों के बांधे पुल

रेडिफ के एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा को आदित्य धर की फिल्म में उनकी टेक्निक्स और शिल्प कौशल पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने कहा कि आदित्य की इनपर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने काम से कहानियों को पर्दे पर बताने का तरीका बदल दिया है।

वर्मा ने कहा आपको ये समझना होगा कि आदित्य ने अपनी फिल्मों के बिजनेस के लिए क्या किया है। उन्होंने स्टोरीटेलिंग की परिभाषा बदल कर रख दी है। हमारी फिल्में अब वैसी नहीं रहेंगी। भारी बजट की फिल्मों की वजह से वह उनसे नफरत करते हैं। उन्होंने सभी को अपने कंफर्ट जोन से बाहर आकर काम करने के लिए मजबूर किया है और इसमें बहुत पैसा लगता है।

यामी गौतम की भी तारीफ

इस दौरान रामगोपाल वर्मा को यामी गौतम की फिल्म हक के बारे में भी बात करते हुए देखा गया। इस कोर्टरूम ड्रामा में एक्ट्रेस के साथ इमरान हाशमी को लीड रोल में देखा गया था। यह फिल्म मोहम्मद अहमद खान बनाम शाह बानो बेगम मामले में सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले पर आधारित है। इसमें मुस्लिम परिवारों में वैवाहिक अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा हुई थी। उन्होंने यामी की एक्टिंग की तारीफ की और यह कहा कि आदित्य और यमी को बहुत सावधानी के साथ आगे बढ़ना चाहिए। फिल्म इंडस्ट्री उनके लड़खड़ाने और गिरने के इंतजार में बैठी हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews