कोरोना की तगड़ी गिरफ्त में ‘राम सेतु’ , 45 जूनियर आर्टिस्ट corona पॉजिटिव

corona, ram setu

मुम्बई, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में बॉलीवुड (bollywood) के जाने-माने एक्टर अक्षय कुमार (actor akshay kumar) के कोरोना पॉजिटिव (corona positive) होने की रिपोर्ट सामने आई थी। इसके बाद वे होम आइसोलेट (home isolate) हो गए थे और अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच (corona test) करवाने की अपील भी की थी। जान पड़ता है कि उनकी ये अपील बहुत ही महत्वपूर्ण थी क्योंकि अक्षय कुमार जिस फ़िल्म में काम कर रहे थे उसके 45 जूनियर आर्टिस्ट (junior artist) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये खबर परेशान कर देने वाली है।

बता दें कि अक्षय कुमार जिस वक्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं उस दौरान वे फ़िल्म ‘राम सेतु’ के काम में लगे हुए थे। 5 अप्रैल को 100 लोगों की टीम को राम सेतु के सेट पर जुड़ना था। इसके पहले सावधानी बरतते हुए अक्षय कुमार और फ़िल्म के प्रड्यूसर विक्रम मल्होत्रा ने सभी की कोरोना जांच को अनिवार्य कर दिया। इसके बाद जो नतीजे आए वो डरा देने वाले हैं। उसी टीम के 100 में से 45 जूनियर आर्टिस्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

एक्टर अक्षय कुमार ने खुद कोरोना पॉजिटिव होने की खबर अपने ट्विटर हैंडल से दी थी। इसमें उन्होंने अपने संपर्क में आए लोगों से कोरोना जांच करवाने की मांग की थी साथ ही लिखा था कि वे जल्द वापसी करेंगे।

यह भी पढ़ें… Sagar News : 118 साल की महिला ने लगवाई वैक्सीन, लोगों से की ये अपील

आपको बता दें कि कोरोना बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियों को अपनी चपेट में ले चुका है। जिसमें अक्षय कुमार के साथ साथ रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, गोविंदा, आदित्य नारायण, रुपाली गांगुली, कार्तिक आर्यन, आमिर खान आदि बड़े नाम शामिल हैं।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews