जल्द खत्म होगा दर्शकों का इंतजार, वेव्स समिट 2025 में रिवील होगा रणबीर कपूर की फाई रामायण का फर्स्ट लुक

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक देखने को मिलेगा।
Ramayan First Look

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की आने वाली फिल्म रामायण का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। जब से इस फिल्म के बनने और रिलीज होने की खबर सामने आई है। तब से फैंस के बीच इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। इस फिल्म में साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी को माता-पिता के किरदार में देखा जाने वाला है। दर्शक यह जानना चाहते हैं कि यह फिल्म उन्हें कब देखने को मिलेगी इसी बीच एक अच्छी खबर सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दर्शकों को जल्द ही रामायण का फर्स्ट लुक देखने को मिलने वाला है। कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी जब यह बताया गया था कि इंद्रदेव का किरदार निभाने के लिए कलाकार फाइनल कर दिया गया है। फिलहाल फिल्म के प्लॉट और अन्य चीजों के बारे में जानकारी सामने तो नहीं आई है लेकिन सभी इसे देखने के लिए काफी एक्साइटेड है। चलिए आपको बता देते हैं कि इसका पहला लुक कब और कहां देखने को मिलेगा।

कहां आएगा रामायण का पहला लुक (Ramayan First Look)

फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है। जानकारी के मुताबिक इसकी पहली झलक वेव्स समिट 2025 में दिखाई जाने वाली है। इसे लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है। रणबीर कपूर को भगवान राम के किरदार में देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित थे और अब जल्द ही उनका इंतजार खत्म हो जाएगा। कुछ दिनों पहले एक पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें बताया गया था की मूवी दो पार्ट में आएगी। पहला हिस्सा दिवाली 2026 और दूसरा हिस्सा दिवाली 2027 में आएगा।

कब शुरू होगा वेव्स समिट

वेव्स सम्मिट की बात करें तो यह एक ऐसा आयोजन है जिसमें दुनिया भर के तमाम देशों के मनोरंजन और कंटेंट क्रिएशन से जुड़े हुए दिग्ग्ज शामिल होते हैं। मुंबई में इसका आयोजन होने वाला है जहां मशहूर हस्तियों के बीच रामायण का फर्स्ट लुक दिखाया जाएगा। 1 मई से लेकर 4 मई तक जियो वर्ल्ड सेंटर में इसका आयोजन किया जाने वाला है। इस दौरान अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान, आमिर खान और कई दिग्गज भारतीय कलाकार शामिल होने वाले हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews