‘रामायण’ की शूटिंग पर आया अपडेट, इस दिन फ्लोर पर जाएगी फिल्म, नजर आएगी ये एक्ट्रेस

Ramayana

Ramayana Shooting: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर इस समय अपनी फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है और कलाकारों की शानदार एक्टिंग को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। ‘एनिमल’ की रिलीज से पहले से ही रणबीर कपूर का नाम फिल्म ‘रामायण’ से जुड़ रहा है, जिसे नितेश तिवारी और मधु मंतेना बना रहे हैं। फिल्म को लेकर कोई ना कोई जानकारी लगातार सामने आ रही है। कुछ दिनों पहले बताया गया था कि इस फिल्म से साउथ एक्ट्रेस सई पल्लवी बॉलीवुड डेब्यू करेंगी। इसके अलावा सुपरस्टार यश की भी इसमें अहम भूमिका होने की बात कही जा रही थी। वही अब फिल्म की शूटिंग को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है।

कब शुरू होगी शूटिंग

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी ज्यादा चर्चा हो रही है और इससे जुड़ी कोई ना कोई जानकारी लगातार सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में रणबीर कपूर को भगवान राम का किरदार निभाते हुए देखा जाने वाला है और सई पल्लवी को माता सीता का किरदार दिया जाएगा। सुपरस्टार यश के फिल्म में रावण बनने की बात कही जा रही है। शूटिंग से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक साल 2024 की गर्मी से इसकी कुछ शूटिंग शुरू की जाने वाली है। कुछ दिनों पहले नए साल की शुरुआत के साथ शूटिंग शुरू होने की जानकारी सामने आई थी। बता दें कि इस फिल्म को लेकर अभी तक किसी भी तरह का आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

रणबीर का वर्क फ्रंट

रणबीर कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो ‘रामायण’ के अलावा उन्हें और भी कई प्रोजेक्ट में देखा जाने वाला है। वह एनिमल पार्क, ब्रह्मास्त्र 2 समेत कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले हैं। हालांकि, फिल्म ‘रामायण’ का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews