Ranbir-Alia ने चिकनी चमेली पर जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

Ranbir-Alia ने चिकनी चमेली पर जमकर लगाए ठुमके, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) रिलीज हो गई है। फिल्म का जमकर विरोध हुआ, लेकिन कई सालों से दर्शक इसे बेसब्री से देखने का इंतजार भी कर रहे थे। फिल्म को क्रिटिक और फैंस ने मिलाजुला रिस्पांस दिया है। रणबीर और आलिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों कटरीना कैफ (Katrina Kaif) के गाने चिकनी चमेली पर ठुमके लगाते दिखाई दे रहे हैं।

यह वीडियो फिल्म का ही है जिसमें आलिया और रणबीर को चिकनी चमेली गाने पर जोरदार ठुमके लगाते हुए देखा जा रहा है। ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही आलिया गाना सुनते ही बच्चों के साथ नाचने लगती हैं। रणबीर उन्हें प्यार से देखते हैं और फिर खुद भी ठुमकने लगते हैं। दोनों के बीच की बॉन्डिंग काफी शानदार है।

Must Read- Bigg Boss 16 का हिस्सा होंगी जन्नत जुबैर! इस एक्ट्रेस को भी किया गया अप्रोच

ब्रह्मास्त्र की बात करें तो इसकी शूटिंग साल 2017 में शुरू की गई थी जो अब जाकर रिलीज हुई है। क्रिटिक्स की ओर से फिल्म को अच्छे रिव्यू मिले हैं और फैंस भी थिएटर में इसे देखने के लिए पहुंचे हैं। विरोध के बाद भी पहले दिन इस फिल्म के 18 से 22 करोड़ रुपए कमाई करने की बात कही जा रही है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews