Animal: रणबीर कपूर के फैंस को “एनिमल” के लिए करना होगा लंबा इंतजार, बढ़ाई गई रिलीज डेट

Animal park

Animal Release Postponed: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल” का दर्शकों को लंबे समय से इंतजार है। इस फिल्म में वो रश्मिका मंदाना के साथ नजर आने वाले हैं। इसे सनी देओल की “गदर 2” और अक्षय कुमार की “ओएमजी 2” के साथ 11 अगस्त को रिलीज किया जाने वाला था। लेकिन अब आ रही खबरों के मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को दिसंबर 2023 तक पोस्टपोन कर दिया गया है।

टली एनिमल की रिलीज

खबरों के मुताबिक “एनिमल” की रिलीज में देरी होने का कारण इसके वीएफएक्स में ज्यादा काम की जरूरत होना है। अच्छा प्रोडक्ट जनता के सामने पेश करने के लिए मेकर्स को समय की जरूरत है। वह भी वीएफएक्स पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहते हैं, भले ही फिल्म में देर हो जाए।

बताया जा रहा है कि फिल्म के एक्शन सीक्वेंस काफी शानदार और ग्रैंड होने वाले हैं इसलिए अगस्त से पहले इन्हें पूरा कर पाना मुश्किल है। यही वजह है कि मेकर्स ने रणबीर की इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

दिसंबर में रिलीज होगी फिल्म

बताया जा रहा है कि 1 दिसंबर 2023 फिल्म की नई रिलीज डेट होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे 3 हफ्ते पहले सलमान खान की “टाइगर 3” रिलीज होगी। जिसे अच्छा रिस्पांस मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं रिलीज के बाद एनिमल को राजकुमार हिरानी की “डंकी” रिलीज होने तक थोड़ा स्पेस भी मिल जाएगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews