इस दिन रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म Animal का टीजर, मेकर्स ने किया अनाउंस

Animal park

Animal Teaser Date: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर पिछले काफी समय से अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इसके पहले आई उनकी फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने अच्छा परफॉर्मेंस किया था और दर्शकों ने इस कहानी को पसंद किया था। फिल्म में रणबीर लवर बॉय के किरदार में दिखाई दिए थे और उनके साथ श्रद्धा कपूर को देखा गया था। अब इस फिल्म में उन्हें रश्मिका मंदाना के साथ देखा जाने वाला है।

इस फिल्म में रणबीर कपूर को जबरदस्त एक्शन अवतार में दिखाया जाने वाला है और अब तक उनका जो लुक सामने आया है, वह खतरनाक है। फिल्म के टीजर का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है, जो अब जल्द ही खत्म होने वाला है।

रणबीर की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म

रणबीर कपूर की फिल्म ‘एनिमल’ को पहले 11 अगस्त को सिनेमाघर में रिलीज किया जाने वाला था लेकिन ‘ओमजी 2’ और ‘गदर 2’ को देखते हुए इसे कैंसिल कर दिया गया। रिलीज डेट बदलकर दिसंबर की 1 तारीख रखी गई है। फिल्म से जुड़ी जितनी भी जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बन रही रणबीर की अब तक की सबसे वायलेंट फिल्म है, जिसमें खूब मारधाड़ दिखाई जाएगी।

कब आएगा टीजर

फिल्म में रणबीर कपूर का लुक देखने के बाद दर्शकों को बेसब्री से इसके टीजर और ट्रेलर का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 28 सितंबर ट्रेलर रिलीज किया जाएगा। सबसे खास बात यह है की मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है और अब दर्शकों को समय-समय पर इससे जुड़ी कोई ना कोई जानकारी मिलती रहेगी। फिल्म को लेकर बज तो काफी अच्छा क्रिएट गया है, लेकिन यह उतना कमाल दिखा पाती है या नहीं यह देखने वाली बात होगी।

रश्मिका और रणबीर की जोड़ी

इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ पहले परिणीति चोपड़ा को लीड एक्ट्रेस के तौर पर लिया जाने वाला था, लेकिन बाद में रश्मिका मंदाना को यह रोल ऑफर किया गया। यह पहली बार होगा जब रणबीर और रश्मिका एक दूसरे के साथ काम करने वाले हैं। अब इन दोनों की जोड़ी परदे पर क्या कमाल दिखती है और दर्शकों को कितनी पसंद आती है, यह तो फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews