एक्शन, इमोशन, ड्रामा और जबरदस्त एक्टिंग के साथ रिलीज हुआ रणबीर कपूर की फिल्म ANIMAL का ट्रेलर, 10 मिनट में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

ANIMAL trailer

Animal Trailer: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर कई दिनों से अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना जैसे सितारों से भरी हुई यह फिल्म 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघर में रिलीज की जाने वाली है। फिल्म को लेकर फैंस के बीच काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही है। इस एक्साइटमेंट को बढ़ाने के लिए मेकर्स ने इसका शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 23 नवंबर को रिलीज हुआ ट्रेलर इतना धांसू है कि चंद मिनट में ही इसे लाखों लोगों ने देख लिया है और जमकर तारीफ करते दिखाई दे रहे हैं।

यह फिल्म अपनी अनाउंसमेंट के बाद से ही चर्चा में बनी हुई है क्योंकि इसमें रणबीर कपूर का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिलने वाला है, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी उत्साहित हैं। यह एक क्राईम थ्रिलर है, जिसकी झलक ट्रेलर में साफ तौर पर देखने को मिल रही है।

शानदार है ट्रेलर

रणबीर कपूर की इस फिल्म का ट्रेलर बहुत ही शानदार नजर आ रहा है। यह एक ऐसे बेटे की कहानी है जिसके लिए उसके पापा सुपर हीरो है। पापा की कही गई हर बात इस बेटे के लिए पत्थर की लकीर है। ट्रेलर की शुरुआत में दिखाया जाता है कि रणबीर कपूर फिल्म में अपने पिता यानी अनिल कपूर से कहते हैं कि हम बचपन का एक सीन वापस से रीक्रिएट करते हैं। मैं पापा का किरदार निभाऊंगा और आपको बेटा बनना है। इसके बाद दोनों सीन रिक्रिएट करते हैं। ट्रेलर में रणबीर के बचपन और जवानी दोनों की किरदार की झलक दिखाई गई है। एक्शन और थ्रिलर भी धांसू दिखाई दे रहा है। फिल्म में दिखाया गया है कि किस तरह से एक बेटा अपने पिता के लिए दुश्मनों को कुचलता हुआ लगातार आगे बढ़ता चला जाता है और इसका कहना है कि अगर उसके पिता को खरोंच भी आई तो वो दुनिया में आग लगा देगा। ट्रेलर सामने आने के बाद फैंस को फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार है।

नजर आएंगे ये कलाकार

फिल्म एनिमल को संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनाया गया है। इसमें रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, तृप्ति डिमरी और बॉबी देओल भी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। ट्रेलर से पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था जो काफी शानदार था। बाप बेटे के रिश्ते पर बनी इस फिल्म के कई गाने रिलीज हो गए हैं, जिन्हें अच्छा रिस्पांस मिला है। इन गानों में ‘पापा मेरी जान’ भी एक गाना है, जो फैंस को बहुत पसंद आया है। अब बेसब्री से दर्शक 1 दिसंबर का इंतजार कर रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews