Ranbir Kapoor के नए लुक ने इंटरनेट पर काटा बवाल, ‘रामायण’ की चर्चा के बीच इस अंदाज में नजर आए एक्टर

रणबीर कपूर जब भी बड़े पर्दे पर आते हैं धमाल मचा देते हैं। हाल ही में उनका नया लुक सामने आया है जिसके बाद उनकी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' की चर्चा तेज हो गई है।
Ranbir Kapoor

रणबीर कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक ऐसे सितारे हैं जो हमेशा ही अपने फैंस के बीच चर्चा का विषय बने रहते हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ सभी फैंस के बीच चर्चा का हिस्सा बनी रहती है। लगभग 18 सालों से उन्होंने हिंदी सिनेमा पर अपना राज जमा रखा है।

रणबीर कैसे सितारे हैं जिन्हें रोमांटिक से लेकर एक्शन सभी तरह की फिल्मों में बेहतरीन किरदार निभाते हुए देखा गया है। अपने अभिनय के इस टैलेंट को वह पहली बार पौराणिक कहानी के साथ दर्शकों के सामने पेश करने जा रहे हैं। पहली बार होगा जब दर्शक उन्हें भगवान राम के किरदार में देख सकेंगे। जब से घोषणा हुई है कि वह फिल्म रामायण में नजर आने वाले हैं तब से फैंस काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक्टर का नया लुक सामने आया है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ाने का काम किया है।

नए लुक में नजर आए रणबीर

रणबीर कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘रामायण’ की तैयारी में जोर-शोर से लगे हुए हैं। भगवान राम के किरदार को पर्दे पर अच्छी तरह से पेश कर सके इसके लिए उन्होंने अपने लुक में भी काफी बदलाव किया है। हाल ही में उन्हें पूरी तरह से बदले हुए लुक में स्पॉट किया गया। वह ओलिव ग्रीन टी शर्ट और पेंट के साथ व्हाइट स्नीकर्स और ब्राउन शेड्स गॉगल्स पहने हुए दिखाई दिए। इस दौरान वह बिल्कुल क्लीन शेव लुक में थे और फैंस को यह काफी पसंद आया।

Ranbir Kapoor new look

अटकी फैंस की निगाहें

इस दौरान न केवल रणबीर का लुक कमाल का लग रहा था बल्कि उनकी लीन बॉडी को देखकर पेंस की निगाहें अटक गई। एक यूजर उन्हें हैंडसम मैन कहता नजर आया तो दूसरे ने उन्हें धूप की किरण बोल दिया। फैंस जमकर हार्ट इमोजी और फायर इमोजी शेयर करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर का ओवरऑल लुक दर्शकों को बहुत ज्यादा पसंद आया है।

आने वाली हैं ये फिल्में

बता दें कि आने वाले दिनों में रणबीर कपूर को ‘रामायण’ में भगवान राम की भूमिका में देखा जाने वाला है। यह फिल्म दो भाग में बनाई जाएगी जिसमें से पहले हिस्सा अगले साल दिवाली और दूसरा 2027 की दिवाली पर रिलीज किया जाएगा। इस प्रोजेक्ट के अलावा उन्हें संदीप रेड्डी वांगा की अपकमिंग फिल्म ‘एनिमल पार्क’ में भी देखा जाने वाला है। दोनों ही फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews