Ranbir Kapoor को भारी पड़ी सालों पुरानी गलती, इस वीडियो के चलते बायकॉट हो रही है Brahmastra

Ranbir Kapoor को भारी पड़ी सालों पुरानी गलती, इस वीडियो के चलते बायकॉट हो रही है Brahmastra

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। इन दिनों बॉलीवुड की हर एक फिल्म बायकॉट ट्रेंड का शिकार होती दिखाई दे रही है। आमिर खान की फिल्म लाल सिंह चड्ढा हो या फिर अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन सभी को बायकॉट किया गया। लिस्ट में अब रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) का नाम भी शामिल हो गया है। लंबे समय से किसी ना किसी बात को लेकर इस फिल्म को बायकॉट करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में सामने आए रणबीर कपूर के एक वीडियो के बाद फिल्म को बायकॉट करने का ट्रेंड तेजी से चल रहा है। इस वीडियो पर लोग तेजी से अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

बता दें कि सोशल मीडिया पर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) का 11 साल पुराना वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में रणबीर ने जो बात कही है उसे सुनकर हर कोई चौंक गया है। रणबीर वीडियो में यह कह रहे हैं कि उन्हें बीफ यानी गौ मांस बहुत अच्छा लगता है। जब से यह वीडियो सामने आया है नेटीजंस जमकर फिल्म का विरोध कर रहे हैं।

Must Read- Sonali Phogat मामले में पुलिस ने तैयार की केस फाइल, खुले कई राज 

वीडियो को लेकर रणबीर के फैंस का यह कहना है कि इसे एडिट किया हुआ है यह असली वीडियो नहीं है। साल 2011 के इस वीडियो में रणबीर कपूर बीफ, बतख और अन्य नॉनवेज चीजें पसंद होने की बात कहते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो पर लोग तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं।

फिल्म ब्रह्मास्त्र को बायकॉट करने की बात करते हुए एक यूजर ने यह कह दिया कि जब फिल्म का प्रमोशन करना हो तो यह हाथ से खाने वाले बन जाते हैं, नहीं तो इन्हें बीफ पसंद है। दूसरे यूजर ने कहा कि ब्रह्मास्त्र को बायकॉट करने की एक और वजह दे दी। इसके अलावा यूजर्स तरह तरह के कमेंट करते हुए अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।

बता दें कि रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित की गई इस फिल्म को करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन मुख्य किरदारों में है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews