Ranbir Kapoor ने आलिया भट्ट को कहा दाल चावल, शादी के बाद बदल गई सोच

Brahmastra

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। लाखों दिलों की धड़कन रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) और आलिया भट्ट (Alia bhatt) के लिए ये साल बहुत ही खास रहा है। एक लंबी कोर्टशिप के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए हैं और इनकी शादी टॉक ऑफ द टाउन रही है। हालांकि शादी से पहले भी दोनों पार्टनर्स पब्लिकली एक दूसरे के प्रति अपने इमोशंस को ज़ाहिर करते रहे हैं, लेकिन शादी के बाद रणबीर ने पहली बार आलिया को लेकर बहुत ही खास बात कही है।

शादी के करीब दो महीने बाद रणबीर कपूर ने शादी को लेकर अपने खयालात का इज़हार किया है। उन्होने कहा कि ‘मेरे लिए बहुत बड़ा साल रहा है, मेरी शादी हुई है इस साल। वो बहुत ही खूबसूरत चीज रही है मेरी लाइफ में। ये ये कहता था फिल्मों में कि शादी 50 साल के लिए दाल चावल की तरह है। लाइफ में थोड़ा तंगड़ी कबाब, कीमा पाव, हाका नूडल होना चाहिए। पर जिंदगी के तजुर्बे के बाद दाल चावल ही बेस्ट है। आलिया मेरी लइफ में दाल चावल में तड़का है, अचार है, कांदा है, प्याज है सबकुछ है।’ बॉलीवुड के पावर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट दोनों ही इन दिनों अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं और इसी दौरान रणबीर ने ये बात कही।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews