रणबीर कपूर ने लिया बड़ा फैसला, एक्टिंग से लेंगे ब्रेक, खास है वजह

Ranbir Kapoor

Ranbir Kapoor: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म ‘एनिमल’ को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में उनका धमाकेदार एक्शन अवतार देखा जाने वाला है और अब तक जितने भी पोस्टर और वीडियो सामने आए हैं सभी ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। इसी बीच एक्टर ने एक ऐसी बात कह दी है जिससे दर्शक हैरान हो गए हैं। बता दें कि एनिमल के अलावा रणबीर अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी चर्चा में क्योंकि वह इसमें राम का किरदार निभाने वाले हैं। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें यह कहते हुए देखा गया कि वह अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक लेने जा रहे हैं।

एक्टिंग से लेंगे ब्रेक

रणबीर कपूर अपनी फिल्म ‘एनिमल’ के अलावा अलग-अलग इंटरव्यू को लेकर भी चर्चा में चल रहे हैं। वह कई लोगों से बातें करते हुए दिखाई दे रहे हैं और उन्हें कई मुद्दे पर बोलते हुए देखा जा रहा है। इसी तरह के एक इंटरव्यू में उन्होंने फिल्म से एक छोटा सा ब्रेक लेने का ऐलान भी किया है और यह भी बताया है कि आखिरकार उन्होंने यह फैसला क्यों लिया है। रणबीर कपूर ने कहा कि ‘एनिमल’ के बाद वह 6 महीने का ब्रेक लेने वाले हैं क्योंकि उनके पास फिलहाल कोई फिल्म नहीं है और वह अपनी बेटी के साथ समय बिताना चाहते हैं जिसके चलते उन्होंने 6 महीने फिल्मों से दूर रहने का फैसला लिया है। बता दें कि आलिया भट्ट अपनी आने वाली फिल्म ‘जिगरा’ की शूटिंग में व्यस्त हो जाएगी इसीलिए रणबीर अपनी पैरेंटल ड्यूटी पर फोकस करना चाहते हैं।

फिल्म ‘रामायण’ को लेकर कही ये बात

रणबीर कपूर ने अपनी फिल्म ‘रामायण’ को लेकर भी कई बातों का खुलासा किया है। एक्टर ने बताया कि यह बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है और इस पर अभी काफी काम बाकी है और कुछ भी फाइनल नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि इस पर जल्द काम शुरू किया जाएगा और मैं इसका इंतजार कर रहा हूं। बता दें कि यह खबरें बहुत समय से सामने आ रही है की फिल्म ‘रामायण’ में रणबीर को राम का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। हालांकि, यह फिल्म किस तरह से बनाई जाएगी रणबीर का किरदार क्या होगा उनके साथ कौन-कौन से कलाकार नजर आएंगे यह कुछ भी साफ नहीं है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews