सामने आया रणबीर का शमशेरा लुक, फैंस में दिखा गजब का उत्साह

सामने आया रणबीर का शमशेरा लुक, फैंस में दिखा गजब का उत्साह

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। रॉकस्टार रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म फिल्म शमशेरा का फर्स्ट लीक हो गया है, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके इस लुक को लेकर रिएक्शंस की बाढ़ आ गई है। ट्विटर पर #Shamshera ट्रेंड हो रहा है।

इस पोस्टर में रणबीर कपूर एक खतरनाक डकैत के रूप में नजर आ रहे है। लंबी दाढ़ी, मूंछें और लहराते हुए लंबे बाल हैं। इन सब के साथ उनका लिबास भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फटे हुए और मिट्टी से गंदे हुए कपड़े पहने हुए हैं रणबीर अपने सामने एक बड़ी-सी कुल्हाड़ी लिए गुस्से में किसी देख को रहे हैं। पोस्टर में फिल्म की टैगलाइन- ‘करम से डकैत, धर्म से आजाद’ है।

ये भी पढ़े … बीएमएचआरसी के डॉक्टर्स का कमाल, सर्जरी कर युवक के पेट से निकाली ढ़ाई किलो स्पलीन

आइये देखते है फैंस ने पोस्टर पर कैसे किया रियेक्ट –

बता दे रणबीर कपूर की फिल्म अपकमिंग फिल्म शमशेरा का इंतजार फैंस लम्बे समय से कर रहे है। इसका एक नमूना तो सोशल मीडिया पर एक लीक पोस्टर से ही मिल गया लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि रणबीर की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना धमाल मचाती है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews