मणिपुर के इंफाल में सात फेरे लेंगे रणदीप हुड्डा, सोशल मीडिया पर शेयर की वेडिंग कार्ड

मणिपुर के इंफाल में सात फेरे लेंगे रणदीप हुड्डा, सोशल मीडिया पर शेयर की वेडिंग कार्ड

Randeep Hooda : रणदीप हुड्डा एक भारतीय फिल्म अभिनेता है, जो अपने अद्वितीय अभिनय कौशल के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने मेलबॉर्न, ऑस्ट्रेलिया से शिक्षा प्राप्त की, जहां से वापस लौटने के बाद वो अभिनय क्षेत्र में प्रवेश कर गए। काफी मुश्किलों का सामना करते हुए आज इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई। करियर के दौरान वो कई महत्वपूर्ण फ़िल्मों में काम चुकें है। इसी बीच अब उनकी शादी को लेकर बड़ी अपडेट सामने आ रही है। बता दें कि एक्टर 29 नवंबर को अपनी गर्लफ्रेंड लिन लैशराम से शादी करने वाले हैं।

एक्टर ने शेयर की वेडिंग कार्ड

दरअसल, रणदीप हुड्डा ने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की कार्ड शेयर की है। जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हमारे पास एक्साइटेड करने वाली न्यूज है।” बता दें कि इस कार्ड में बताया गया है कि यह शादी मणिपुर के इंफाल में होगी, जहां महाभारत के अर्जुन ने मणिपुर की राजकुमारी चित्रांगदा से शादी रचाई थी। उसी जगह हम अपने फैमिली और दोस्तों के ब्लेसिंग्स से जीवन की नई शुरूआत करने जा रहे हैं। इसके बाद मुंबई में रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की जाएगी।

10 साल छोटी हैं उनकी गर्लफ्रेंड

हालांकि, रणदीप हुड्डा अपने निजी जीवन को बहुत सिक्रेट रखना पसंद करते हैं। बता दें कि वे खुद के अनुसार जीना पसंद करते हैं। यही वो वजह है कि उन्होंने अपनी लव लाइफ को हमेशा छुपा के रखा और अब शादी की बात को लाइमलाइट में नहीं लाना चाहते हैं। वहीं, फैंस उनकी शादी की खबर को सुनकर काफी उत्सुक हैं। रणदीप की गर्लफ्रेंड उनसे 10 साल छोटी हैं। दोनों सोशल मीडिया पर एक-दूसरे को लेकर मनमोहक फोटो शेयर करते रहते हैं।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews