एआर रहमान के बयान पर रानी मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- ‘बॉलीवुड सबसे सेक्युलर, यहां धर्म-जाति पर भेदभाव नहीं होता’

दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने संगीतकार एआर रहमान के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सबसे सेक्युलर जगह बताते हुए कहा कि यहां धर्म या जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है. रानी ने अपने 30 साल के करियर का हवाला देते हुए इस बात पर जोर दिया.
एआर रहमान के बयान पर रानी मुखर्जी का पलटवार, बोलीं- ‘बॉलीवुड सबसे सेक्युलर, यहां धर्म-जाति पर भेदभाव नहीं होता’

मशहूर संगीतकार एआर रहमान के एक बयान से छिड़ी बहस के बीच, दिग्गज एक्ट्रेस रानी मुखर्जी ने फिल्म इंडस्ट्री का पुरजोर बचाव किया है. एक हालिया इंटरव्यू में रानी ने बॉलीवुड को ‘सबसे ज्यादा सेक्युलर’ जगह बताया और कहा कि यहां धर्म या जाति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाता.

गौरतलब है कि कुछ समय पहले एआर रहमान के एक बयान को लेकर काफी विवाद हुआ था, जिस पर कई फिल्मी हस्तियों ने अपनी-अपनी राय रखी थी. अब इस कड़ी में रानी मुखर्जी का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने इंडस्ट्री को लेकर अपना अनुभव साझा किया है.

‘इंडस्ट्री ने मुझे सबकुछ दिया’

डीडी न्यूज के साथ एक बातचीत के दौरान रानी मुखर्जी ने अपने 30 साल के लंबे फिल्मी करियर का अनुभव बताया. उन्होंने कहा कि वह पूरी तरह से मानती हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी तरह का भेदभाव मौजूद नहीं है.

“बॉलीवुड सबसे ज्यादा सेक्युलर जगह है और मैं पूरी तरह से इस पर विश्वास करती हूं. यहां धर्म और जाति के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होता है. इंडस्ट्री में मेरे 30 साल के सफर में मैंने कभी ऐसा कुछ अनुभव नहीं किया. मैं इस इंडस्ट्री से बहुत प्यार करती हूं और आज मैं जो कुछ भी हूं वो इसी की बदौलत है.” — रानी मुखर्जी

‘सिर्फ काबिलियत रखती है मायने‘

रानी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा कि इंडस्ट्री में सिर्फ काबिलियत (Merit) ही मायने रखती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि अंत में वही कलाकार सफल होता है और लंबे समय तक टिका रहता है, जो अपने काम से दर्शकों के साथ एक मजबूत रिश्ता बना पाता है.

रानी मुखर्जी का यह बयान एआर रहमान के उस कथित बयान के ठीक विपरीत है, जिसने इंडस्ट्री के भीतर एक नई बहस को जन्म दे दिया था. रानी के इस नजरिए से साफ है कि वह इंडस्ट्री को एक ऐसे मंच के रूप में देखती हैं, जहां प्रतिभा को सबसे ऊपर रखा जाता है. बता दें कि रानी मुखर्जी अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और ‘मर्दानी’ सीरीज में उनके पुलिस अफसर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार को काफी सराहा गया है.

जानिए क्या था एआर रहमान का बयान?

दरअसल एआर रहमान ने बीबीसी नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में कहा था कि, “पिछले 8 सालों में शायद सत्ता का बदलाव हुआ है और जो क्रिएटिव नहीं हैं, वे फैसले ले रहे हैं। शायद कोई कम्युनल बात भी रही हो, लेकिन मेरे सामने किसी ने कुछ नहीं कहा। हां, कुछ ‘व्हिस्पर्स’ सुनाई देती हैं। जैसे आपको बुक किया गया था, लेकिन दूसरी म्यूजिक कंपनी ने फिल्म फंड की और अपने संगीतकार ले आई। मैं कहता हूं, ठीक है, मैं आराम करूंगा।”

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews