रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के दिग्गज निर्माता, FWICE को थमाया कोर्ट का नोटिस

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह के डॉन 3 विवाद में दिग्गज निर्माता टीपी अग्रवाल की एंट्री हुई है। उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए FWICE को नोटिस भेजा है।
Ranveer Singh

बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह पिछले कुछ दिनों से फरहान अख्तर के साथ डॉन 3 को लेकर विवादों में घिरे हुए हैं। फिल्म में काम करने के लिए ना कहना उनके लिए मुसीबत बन चुका है। निर्माता की शिकायत के बाद FWICE ने एक्टर के खिलाफ नॉन डायरेक्टिव कॉरपोरेशन नोटिस जारी कर दिया था। हालांकि, इसके बाद इंडस्ट्री में काफी उथल पुथल हुई है।

रणवीर सिंह के खिलाफ फेडरेशन की ओर से जारी किए गए इस नोटिस का इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग विरोध करते हुए दिखाई दिए। इसी बीच अब हम तुम्हारे हैं सनम के निर्माता एक्टर के सपोर्ट में उतर गए हैं और उन्होंने सीधा कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। चलिए पूरा मामला जान लेते हैं।

रणवीर सिंह के सपोर्ट में दिग्गज निर्माता

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडियन मोशन पिक्चर्स प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के पूर्व प्रेजिडेंट टीपी अग्रवाल इस मामले में कूद पड़े हैं। इन्होंने FWICE और IMPPA के खिलाफ ढिंढोशी बॉम्बे सिविल कोर्ट में याचिका दायर की है। इसमें उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति, संगठन या ऑर्गेनाइजेशन के पास ये कानून अधिकार नहीं है कि वह किसी व्यक्ति विशेष पर बैन लगा सके और यह बोल सके कि उनके साथ काम ना करें। टीपी अग्रवाल की शिकायत के बाद कोर्ट में दोनों संगठनों को नोटिस भेजा है।

लोगों के काम पर होता है असर

इस बारे में अग्रवाल ने कहा कि इस तरह के एक्शन के गंभीर परिणाम सामने आ सकते हैं। वह यह कहते दिखाई दिए कि दूसरों के साथ मिलकर किसी व्यक्ति को काम करने से रोकने वालों को हल्के में नहीं लेना चाहिए। इस तरह के एक्शन की वजह से लोगों की रोजी-रोटी और क्रिएटिव फ्रीडम पर नेगेटिव असर हो सकता है। ऐसे मामले कोर्ट में सुलझाए जाने चाहिए।

कौन है टीपी अग्रवाल

टीपी अग्रवाल IMPPA में 7 साल तक प्रेसिडेंट रह चुके हैं इसके अलावा चार बार फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भी रहे। अब इस मामले में एक्टर को केवल प्रोड्यूसर का ही नहीं बल्कि सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन का भी साथ मिला है। संगठन की वाइस प्रेसिडेंट और एक्ट्रेस पद्मिनी कोल्हापुरे ने कहा कि रणवीर हमारे संगठन के मेंबर हैं और इस बात पर हमें बहुत गर्व है। जब भी उन्हें हमारी जरूरत होगी हम उनके साथ खड़े रहेंगे। बता दें कि इसके अलावा इंडस्ट्री के कई सितारे एक्टर को सपोर्ट कर चुके हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews