भीड़ में Ranveer Singh को पड़ा जोरदार थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

भीड़ में Ranveer Singh को पड़ा जोरदार थप्पड़, वायरल हुआ वीडियो

नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह (Ranveer Singh) हमेशा ही किसी ने किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। इन दिनों वो कुछ ज्यादा ही चर्चा में है क्योंकि न्यूड फोटोशूट से लेकर बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड तक उन्होंने फैंस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इसी बीच एक अवॉर्ड फंक्शन में हिस्सा लेने के लिए रणवीर सिंह बेंगलुरु पहुंचे। यहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके गालों पर किसी ने थप्पड़ जड़ दिया है।

बेंगलुरु के साउथ इंडियन इंटरनेशनल मूवी अवॉर्ड्स के रेड कारपेट पर पहुंचे रणवीर सिंह को देखकर फैंस की भीड़ उमड़ गई। एक्टर लोगों की भीड़ में बुरी तरह फंस गए थे। इसी दौरान भीड़ में किसी का हाथ रणवीर सिंह के गालों पर जा लगा, जिसके बाद वह तिलमिला उठे। इसके बाद भी एक्टर ने अपना आपा नहीं खोया और नॉर्मल अंदाज में नजर आए। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Must Read- पाकिस्तान की हार के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Delhi Police का ट्वीट, दी शानदार सीख

बताया जा रहा है कि रणवीर सिंह को भीड़ से निकालने की कोशिश कर रहे उनके बॉडीगार्ड का हाथ ही उनके चेहरे पर जोर से जा लगा। हालांकि, इसके बाद भी रणवीर ने कोई रिएक्शन नहीं दिया और वह हमेशा की तरह अपने चिर परिचित अंदाज में दिखाई दिए।

इस वीडियो के अलावा रणवीर सिंह का एक अन्य वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो इसी रेड कारपेट का है। रणवीर सिंह को देखकर फैंस उनके साथ फोटो लेना चाह रहे थे। इस भीड़ में कुछ बच्चे भी मौजूद थे जिन्हें रणवीर के साथ फोटो लेना था। इन बच्चों के साथ मौजूद कुछ फीमेल फैंस धक्का-मुक्की के दौरान चिल्लाने लगी। यह देखकर रणवीर खुद आगे आए और उन्होंने बच्चों के साथ फोटो क्लिक करवाया। उनके के इस अंदाज ने सभी का दिल जीत लिया और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

रणवीर सिंह के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें फिल्म जयेशभाई जोरदार में देखा गया था। हालांकि, इस फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया और लोग इसे थिएटर में देखने नहीं पहुंचे। अब रणवीर सिंह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में स्क्रीन शेयर करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास और भी कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है जिसमें रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस भी शामिल है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews