Hindi News

हमजा के बाद अब पर्दे पर महादेव के अवतार में नजर आएंगे रणवीर सिंह! पौराणिक कथा पर बनेगी फिल्म

Written by:Diksha Bhanupriy
Published:
धुरंधर में अपने कैरेक्टर हमजा से रणवीर सिंह ने दर्शकों का बहुत मनोरंजन किया है। अब यह कहा जा रहा है कि वह बड़े पर्दे पर भगवान शिव के अवतार में दिखाई देने वाले हैं।
हमजा के बाद अब पर्दे पर महादेव के अवतार में नजर आएंगे रणवीर सिंह! पौराणिक कथा पर बनेगी फिल्म

बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह लंबे समय से चर्चा में बने हुए हैं। अपनी फिल्म धुरंधर और धुरंधर 2 से उन्होंने दर्शकों के बीच खास पहचान हासिल की है। अब यह दावा किया जा रहा है कि धुरंधर में हमजा के किरदार में नजर आने के बाद अब वो महादेव के किरदार में नजर आने वाले हैं।

यह कहा जा रहा है कि वह अपने प्रोडक्शन हाउस मां कसम फिल्म के बैनर तले बन रही अमीश त्रिपाठी की किताब द इमॉर्टल्स ऑफ मेलुहा पर आधारित एक कहानी में भगवान शिव का किरदार निभाएंगे। चलिए इस बारे में जान लेते हैं।

कौन सी है फिल्म

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये रणवीर सिंह के करियर का सबसे महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। वो इसकी तैयारी में जुटे हुए हैं। उन्होंने किताब के राइट्स हासिल कर लिए हैं। इस पौराणिक गाथा को सिनेमाई ट्रीलॉजी के तौर पर पेश किया जाएगा। इसमें बिड़ला स्टूडियो भी पार्टनरशिप में है।

स्क्रिप्ट पर किया जा रहा काम

धुरंधर की सफलता के बाद फैंस को बेसब्री से इस बात का इंतजार है कि रणवीर आने वाले दिनों में क्या करने वाले हैं। उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रहे हैं। पिंकविला ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि इस फिल्म की फिलहाल स्क्रिप्ट लिखी जा रही है।

महादेव बनेंगे रणवीर सिंह

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रणवीर सिंह को इस फिल्म में भगवान शिव के किरदार में देखा जाएगा। फिल्म के बाकी कलाकारों का चयन फिलहाल नहीं किया गया है। मेकर्स कलाकार चुनने से पहले स्क्रियट तैयार करने पर ध्यान दे रहे हैं।

एक्टर का वर्कफ्रंट

एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो मार्च 2027 में वो आदित्य धर की अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। उनके पास जय मेहता के निर्देशन में बनने वाली प्रलय भी है, जिसकी शूटिंग अगस्त 2027 में शुरू होने की उम्मीद है। हालांकि, अब तक इन फिल्मों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy
Follow Us :GoogleNews