रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब पति पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने परिवार और दोस्तों के बीच ग्रैंड वेडिंग की है। शादी के बाद हैदराबाद में इन्होंने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की।
अपनी शादी के 6 दिन बाद 4 मार्च 2026 को रश्मिका और विजय ने हैदराबाद के ताज कृष्णा में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। यहां अल्लू अर्जुन से लेकर रामचरण जैसे सितारे जश्न में डूबे हुए दिखाई दिए। वही आप इस कपल को शादी के बाद अपनी प्लानिंग के बारे में बात करते हुए देखा गया।
क्या है रश्मिका और विजय का प्लान
अपने वेडिंग रिसेप्शन के सेलिब्रेशन के बीच विजय और रश्मिका को मीडिया को पोज देते हुए देखा गया। ये पैपराजी से बात करते हुए दिखाई दिए। बातचीत के दौरान इन्होंने आफ्टर वेडिंग सेलिब्रेशन प्लेन के बारे में बताया। दोनों सितारे यह बताते हुए दिखाई दिए कि सेलिब्रेशन के बाद आखिरकार वह क्या करने वाले हैं।
विजय देवराकोंडा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे, धन्यवाद। उनके इस बात से जाहिर हो रहा है की रिसेप्शन के बाद दोनों अपने करियर और मैरिड लाइफ पर ध्यान देने वाले हैं।
View this post on Instagram
कैसा था लुक
कपल के रिसेप्शन लुक की बात करें तो दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। विजय ने साउथ इंडियन स्टाइल व्हाइट धोती के साथ शॉर्ट कुर्ता पहना था। वहीं लाल रंग की साड़ी में रश्मिका बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस साड़ी पर ग्रीन रंग की खूबसूरत बॉर्डर थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। कमरबंद, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी और मैचिंग इयररिंग में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और स्लिक चोटी उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी।






