रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने बताई वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद की प्लानिंग, बोले- हम अंडरग्राउंड…

रश्मिका मदांना और विजय देवरकोंडा पिछले कुछ दिनों से अपना शादी और उसके बाद रिसेप्शन इंजॉय करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब कपल को सेलिब्रेशन खत्म होने के बाद अपने प्लान के बारे में बात करते हुए देखा गया।
Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब पति पत्नी बन चुके हैं। दोनों ने उदयपुर में अपने परिवार और दोस्तों के बीच ग्रैंड वेडिंग की है। शादी के बाद हैदराबाद में इन्होंने एक शानदार रिसेप्शन पार्टी भी आयोजित की।

अपनी शादी के 6 दिन बाद 4 मार्च 2026 को रश्मिका और विजय ने हैदराबाद के ताज कृष्णा में भव्य रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। इसमें साउथ से लेकर बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई दिग्गज सितारे शामिल हुए। यहां अल्लू अर्जुन से लेकर रामचरण जैसे सितारे जश्न में डूबे हुए दिखाई दिए। वही आप इस कपल को शादी के बाद अपनी प्लानिंग के बारे में बात करते हुए देखा गया।

क्या है रश्मिका और विजय का प्लान

अपने वेडिंग रिसेप्शन के सेलिब्रेशन के बीच विजय और रश्मिका को मीडिया को पोज देते हुए देखा गया। ये पैपराजी से बात करते हुए दिखाई दिए। बातचीत के दौरान इन्होंने आफ्टर वेडिंग सेलिब्रेशन प्लेन के बारे में बताया। दोनों सितारे यह बताते हुए दिखाई दिए कि सेलिब्रेशन के बाद आखिरकार वह क्या करने वाले हैं।

विजय देवराकोंडा ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सेलिब्रेशन खत्म हो जाएगा और अब हम अंडरग्राउंड होकर चुप रहेंगे, धन्यवाद। उनके इस बात से जाहिर हो रहा है की रिसेप्शन के बाद दोनों अपने करियर और मैरिड लाइफ पर ध्यान देने वाले हैं।

कैसा था लुक

कपल के रिसेप्शन लुक की बात करें तो दोनों ट्रेडिशनल लुक में दिखाई दिए। विजय ने साउथ इंडियन स्टाइल व्हाइट धोती के साथ शॉर्ट कुर्ता पहना था। वहीं लाल रंग की साड़ी में रश्मिका बहुत खूबसूरत लग रही थी। इस साड़ी पर ग्रीन रंग की खूबसूरत बॉर्डर थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने गोल्ड ज्वेलरी पहनी थी। कमरबंद, मल्टीलेयर्ड ज्वेलरी और मैचिंग इयररिंग में वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। एक्ट्रेस की मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और स्लिक चोटी उनके लुक को कंप्लीट कर रही थी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews