बड़े पर्दे पर फिर नजर आएगी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी, एक्ट्रेस के हाथ लगी जबरदस्त फिल्म

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna: साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को हाल ही में रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल’ में देखा गया है। इस फिल्म में एक्टर के साथ उनकी केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। फैंस फिल्म को जबरदस्त रिस्पांस देते दिखाई दे रहे हैं। एक और जहां रश्मिका अपने किरदार से सुर्खियां बटोर रही हैं तो वहीं दूसरी और अब यह खबर सामने आई है कि उनके हाथ एक और फिल्म लग गई है। खबरों के मुताबिक एक बार फिर तेलुगू फिल्म स्टार विजय देवराकोंडा के साथ उनकी जोड़ी दिखाई देने वाली है जो दर्शकों के बीच काफी फेमस है।

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना को एक बार फिर साथ में देखने की खबरें सुनने के बाद फैंस में काफी एक्साइटमेंट नजर आ रही है। इसके पहले भी इनकी जोड़ी को फिल्मों में काम करते हुए देखा जा चुका है। इन दोनों को ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में देखा जा चुका है, जहां इनकी जोड़ी दर्शकों को बहुत पसंद आई थी। अब उनकी आने वाली फिल्म को लेकर फैंस बेसब्र हो रहे हैं।

इस फिल्म में आएंगे नजर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शानदार जोड़ी को ‘फैमिली स्टार’ में देखा जाने वाला है, जिसमें मृणाल ठाकुर भी नजर आएंगी। वैसे इस फिल्म में मुख्य कलाकार विजय और मृणाल हैं और बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस का इसमें शानदार डांस नंबर होने वाला है।

एक साथ नजर आए सितारे

इन तीनों कलाकारों के एक ही फिल्म में नजर आने की बात को तब हवा मिली जब विजय, रश्मिका और मृणाल को इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए दिल्ली में शूटिंग की जानकारी देते हुए देखा गया। यह तीनों दिल्ली में ही शूट कर रहे थे और इन्होंने लोकेशन की जानकारी फैंस को दी थी। तब से ही यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया गया था कि यह साथ नजर आने वाले हैं। कुछ दिनों पहले खुद रश्मिका को भी यह बताते हुए देखा गया था कि वह विजय के साथ काम करती हुई दिखाई दे सकती हैं।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी रश्मिका और विजय की शूटिंग करते हुए तस्वीरें सामने आई थी। बता दें कि हर जगह यह खबर तो आ रही है कि ‘फैमिली स्टार’ में यह दोनों साथ नजर आएंगे लेकिन फिलहाल ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं किया गया है। अब जब तक इस बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं हो जाती है तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल होगा।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews