पार्टनर के लिए गोली खाने को तैयार रश्मिका मंदाना, विजय देवरकोंडा से शादी की खबरों के बीच बताया कैसा होना चाहिए साथी

रश्मिका मंदाना केवल साउथ नहीं बल्कि एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस में से एक हैं। इन दिनों वह अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा में है और इसके अलावा उनकी शादी को लेकर भी चर्चा चल रही है।
Rashmika Mandanna

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) पिछले कई दिनों से चर्चा में बनी हुई हैं। उनकी फिल्म द गर्लफ्रेंड थिएटर में रिलीज हो चुकी है। एक्ट्रेस की इस फिल्म का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे और अब इंतजार की ये घड़ी खत्म हो चुकी है। अपनी इस फिल्म के अलावा एक्ट्रेस को विजय देवरकोंडा के साथ रिलेशनशिप, सगाई और शादी की खबरों को लेकर भी चर्चा में देखा जा रहा है।

यह कहा जा रहा है कि दोनों कलाकारों ने एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली है। इतना ही नहीं यह भी कहा जा रहा है कि फरवरी 2026 में यह शादी करने जा रहे हैं। हालांकि अब तक दोनों ने इन बातों को कंफर्म नहीं किया है। अब अपनी फिल्म की चर्चा के बीच एक्ट्रेस को रिलेशनशिप और पार्टनर को लेकर बात करते हुए देखा जा रहा है।

पार्टनर के लिए गोली खाने को तैयार Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड के प्रमोशन में व्यस्त चल रही है। हाल ही में इवेंट के दौरान जब उनसे प्यार की परिभाषा पूछी गई और यह पूछा गया कि वह अपने पार्टनर में कौन से गुण देखना चाहती हैं तो वह बेबाकी से अपनी बातें रखती नजर आईं। एक्ट्रेस ने कहा कि “ईमानदारी से अगर मेरा टाइप कहूं तो कोई ऐसा जो गहरे स्तर से समझने में सक्षम हो। यह जीवन को उसके अपने नजरिए से समझना है कि वह स्थितियों को कैसे देखता है। मैं चाहती हूं कि कोई ऐसा हो जो समझने के लिए खुला हो। जो मेरे लिए युद्ध भी लड़ सके और अगर कल मेरे खिलाफ युद्ध हो तो मुझे यह पता होगा कि वह आदमी मेरे लिए खड़ा है। मैं भी वही करूंगी मैं उसके लिए किसी भी दिन गोली खा लूंगी यह मेरा टाइप है।”

एक्ट्रेस ने क्यों की द गर्लफ्रेंड

रश्मिका को अपनी फिल्म द गर्लफ्रेंड के बारे में बात करते हुए भी देखा गया। उन्होंने बताया कि मैंने इस फिल्म को करने के लिए हां इसलिए किया क्योंकि मुझे लगा कि यह लोगों को बताने के लिए एक महत्वपूर्ण कहानी है। यह विचारों से भरी गर्म जोशी की झप्पी की तरह एक ऐसी फिल्म है जिससे किसी न किसी मोड़ पर हर कोई जुड़ाव महसूस करेगा। एक्ट्रेस के मुताबिक ऐसी कहानी पेश करने में हिम्मत चाहिए होती है लेकिन सौभाग्य से उनका करियर अच्छा रहा है और अपनी सफलता के इस्तेमाल वो इस फिल्म को पेश कर पा रही हैं। रश्मिका के मुताबिक वह एक एक्टर और इंसान के तौर पर खुद के लिए यह फिल्म करना चाहती थी। इसके हर दृश्य को इतना सार्थक करना चाहती हैं कि दर्शक उन्हें बहुत प्यार दें। उनके मुताबिक ये फिल्म एक भी व्यक्ति को बदल दे तो उनका काम हो जाएगा।

कब आएगी पुष्पा 3

अल्लू अर्जुन के साथ पुष्पा के दोनों पार्ट्स में रश्मिका ने जो किरदार निभाया है, वह काबिले तारीफ है। जब उनसे फिल्म के तीसरे हिस्से को लेकर पूछा गया तो एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे बहुत खुशी है कि आप श्रीवल्ली के किरदार से जुड़े हुए हैं। तीसरे हिस्से में वह दिखाई देगी या नहीं इस बारे में आप सुकुमार सर से पूछ सकते हैं। मैं यह कह सकती हूं कि श्रीवल्ली 3 जल्द ही आ रही है। एक्ट्रेस की बात से जाहिर है कि पुष्पा 3 जल्द ही दर्शकों का मनोरंजन कर सकती है या फिर इसे लेकर कोई बड़ा अनाउंसमेंट हो सकता है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews