Rashmika Mandanna statement: 80 लाख की धोखाधड़ी के मामले में एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, बताया सच

Rashmika Mandanna statement

Rashmika Mandanna Statement: साउथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना अपने मैनेजर से अलग होने और 80 लाख की धोखाधड़ी के मामले को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अपने करियर की शुरुआत से एक्ट्रेस इस मैनेजर के साथ काम कर रही थी और उनका इस तरह से अलग हो जाना हैरानी भरी बात थी। अब इस पूरे मामले में एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए इसे अफवाह बताया है।

कुछ दिनों पहले यह खबर सामने आई थी कि रश्मिका मंदाना के साथ 80 लाख की धोखाधड़ी हुई है। यह बताया जा रहा था कि किसी और ने नहीं बल्कि करियर की शुरुआत से उनके साथ काम कर रहे हैं मैनेजर नहीं उन्हें पैसों का चूना लगाया है। जिस पर अब एक्ट्रेस ने रिएक्शन दिया है।

रश्मिका ने दिया बयान

रश्मिका मंदाना की उनके मैनेजर के साथ चल रही खटपट की खबरों पर एक्ट्रेस ने चुप्पी तोड़ते हुए एक स्टेटमेंट जारी किया है। एक्ट्रेस की टीम ने हाल ही में एक बयान जारी किया है जिसमें बताया गया है कि रश्मिका और उनके मैनेजर ने अलग होने का निर्णय मिलकर लिया है। दोनों ने अपने अलगाव के बारे में चल रही बातों का खंडन किया है और यह बताया है कि उन दोनों के बीच किसी भी तरह की कोई दुश्मनी नहीं है। इस बयान के सामने आने के बाद रश्मिका की पर्सनल जिंदगी को लेकर चल रही बातों पर लगाम लग जाएगा।

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

रश्मिका के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें इस साल वरिसु और मिशन मजनू में देखा गया है। इस समय वह पुष्पा 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं और दर्शकों को उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। एक्ट्रेस को रणबीर कपूर के साथ मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल में भी देखा जाने वाला है। इन सभी फिल्मों की रिलीज डेट फिलहाल सामने नहीं आई है।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews