पिज्जा ने दिलाई थी रवीना टंडन को करियर की पहली फिल्म, एक्टिंग के लिए छोड़ दी पढ़ाई

Raveena Tandon

Raveena Tandon: रवीना टंडन 90 की दशक की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने अपनी खूबसूरती और शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिल पर राज किया है। आज उन्हें फिल्मों में भले ही ना देखा जाता हो लेकिन अपनी खूबसूरती से वह किसी को भी घायल कर सकती हैं। 26 अक्टूबर 1972 को मुंबई में जन्म लेने वाली रवीना का आज जन्मदिन है। चलिए इस खास मौके पर आपको उनकी जिंदगी से रूबरू करवाते हैं।

आपको बता दें कि एक्ट्रेस के पिता रवि टंडन एक चर्चित डायरेक्टर और प्रोड्यूसर थे। यही वजह रही कि रवीना ने बहुत ही आसानी से फिल्मी दुनिया में कदम रख लिया। हालांकि, एंट्री लेना भले ही आसान रहा हो लेकिन खुद का स्टारडम और फैन फॉलोइंग बनाए रखना इतना आसान नहीं था इसके लिए एक्ट्रेस को काफी मेहनत करना पड़ी। आपको उनसे जुड़े कुछ अनसुने किस्से सुनाते हैं।

एक्टिंग के लिए पढ़ाई को अलविदा

रवीना का नाम उनके माता-पिता के नाम रवि और वीना को मिलाकर बनाया गया है। वैसे उनका घर का नाम मुनमुन है और उनका बचपन मुंबई में ही गुजरा। जमुनादेवी पब्लिक स्कूल में अपनी स्कूली पढ़ाई शुरू करने के बाद उन्होंने ग्रेजुएशन के लिए मीठीबाई कॉलेज में एडमिशन तो लिया लेकिन एक्टिंग के जुनून के चलते सेकंड ईयर में ही पढ़ाई को अलविदा कह दिया। जब वह कॉलेज में थी तभी से उन्होंने मॉडलिंग करना शुरू कर दी थी।

पिज्जा ने दिलाई पहली फिल्म

रवीना टंडन को पहली फिल्म मिलने की स्टोरी काफी इंटरेस्टिंग है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन एक पिज्जा ने उन्हें उनके करियर की पहली फिल्म दिलवा दी थी। दरअसल, एक्ट्रेस अपने दोस्तों के साथ पिज्जा खाने एक दुकान पर गई थी और वहीं पर निर्देशक अनंत बलानी और विवेक वासवानी भी आए हुए थे। वह दोनों सलमान खान की फिल्म ‘पत्थर के फूल’ के लिए किसी हीरोइन की तलाश कर रहे थे। अनंत ने रवीना की ओर इशारा करते हुए विवेक को बात करने के लिए भेजा। रवीना उन्हें अच्छी तरह पहचान गई थी क्योंकि वह उनके भाई के दोस्त थे लेकिन विवेक उन्हें नहीं पहचान पाए इसके बाद रवीना ने उन्हें अपने बारे में जानकारी दी और बातों ही बातों में ‘पत्थर के फूल’ रवीना को ऑफर कर दी गई।

शानदार रहा करियर

फिल्मी दुनिया में रवीना टंडन को तीन दशक से ज्यादा समय हो चुका है और इतने समय में उन्होंने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। मोहरा, बड़े मियां छोटे मियां, परदेसी बाबू, आंटी नंबर वन, खिलाड़ियों का खिलाड़ी समेत ऐसी कई फिल्में है, जिसमें उन्होंने बेहतरीन किरदार निभाए। बड़े पर्दे पर फिल्में करने के अलावा रवीना को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी अपनी किस्मत आजमाते हुए देखा जा चुका है।उनकी सीरीज ‘अरण्यक’ को दर्शकों ने भरपूर प्यार दिया था। फिल्मी दुनिया में बेहतरीन काम करने के लिए हाल ही में एक्ट्रेस को पद्मश्री से सम्मानित किया गया है। रवीना को फिल्मों के साथ शानदार फैशन सेंस के लिए भी पहचाना जाता है। अब उनको तरह उनकी बेटी लाइमलाइट का हिस्सा रहती हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews