रवि किशन का दर्द छलका, बोले- 34 साल तक इंतजार किया, तब मिली पहचान

रवि किशन एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के चमकते हुए सितारे हैं। इन दिनों उन्हें रियलिटी शो अलायंस में देखा जा रहा है। यहां वो अपने करियर के स्ट्रगल की बात करते नजर आए।
Ravi Kishan

एक्टर और नेता रवि किशन लोगों के बीच बहुत ही पॉपुलर हैं। फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से उन्होंने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। इसके अलावा वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखने के लिए भी पहचाने जाते हैं। इन दिनों उन्हें रियलिटी शो अलायंस में देखा जा रहा है।

एक्टर ने अपनी बेटी रीवा के साथ इस शो में हिस्सा लिया है। कुणाल खेमू की होस्टिंग वाला यह शो हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ है। इसके पहले एपिसोड में एक्टर को इंडस्ट्री में मिले रिजेक्शन पर बात करते हुए देखा गया। उन्होंने बताया कि कैसे उन्हें सफलता मिलने में 34 साल लग गए।

रवि किशन ने झेला रिजेक्शन

पहले एपिसोड में शो में मौजूद सदस्यों के साथ बात करते हुए एक्टर ने कहा कि 90 के दशक में जब वह पूरी तरह से तैयार थे। इसके बावजूद भी उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा। एक्टर ने कहा कि लोग पहले मुझे नकारते थे, 90 के दशक में स्टार्स बनते जा रहे थे। मेरी आवाज अच्छी थी, मैं प्रशिक्षित था, लड़ाई, घुड़सवारी, उर्दू, हिंदी, थिएटर, डांस सब कुछ में पूरी तरह तैयार था। उसके बाद भी मैं देख सकता था कि मैं पीछे रह गया और सब आगे चले गए।

नहीं छोड़ी उम्मीद

एक्टर ने बताया कि जब वह अपने साथियों को सफल होते हुए देखे थे तब उन्हें अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करना पड़ता था। लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं छोड़ी। हालांकि वो यह नहीं जानते थे की सफलता मिलने में उन्हें कई दशक लग जाएंगे। एक्टर ने कहा कि मुझे लगता था उनका समय आ गया तो मेरा भी आएगा लेकिन मेरा 34 साल बाद आएगा यह मालूम नहीं था।

बड़े पैमाने पर मिली सफलता

रवि किशन के मुताबिक जब उन्हें सफलता मिली तो वह बहुत बड़े स्तर पर मिली। एक ही साल में उन्होंने कई बेस्ट एक्टर के अवॉर्ड जीते। उन्हें उन स्टेज और इवेंट्स पर बुलाया गया जहां पहले उन्हें शामिल नहीं किया जाता था। एक्टर के मुताबिक यह पल उनकी जिंदगी में अहम मोड़ लेकर आए।

एक्टर का करियर

रवि किशन के करियर की बात करें तो इन दिनों वो अलग-अलग फिल्मों और सीरीज में अपने काम से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। लापता लेडीज में अपने काम के लिए उन्हें तारीफ मिली तो वही मामला लीगल है और मां बहन में भी उनके किरदार को बहुत पसंद किया गया।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews