Rekha Come Back On TV: टीवी पर फिर बिखरेगा रेखा का जलवा, इस पॉपुलर शो में होगी एंट्री

Rekha Come Back On TV

Rekha Come Back On TV: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा इंडस्ट्री का एक ऐसा चेहरा हैं, जिनका दीदार करने के लिए फैंस तरस जाते हैं। एक्ट्रेस को पब्लिक इवेंट में बहुत कम देखा जात है, साथ ही स्क्रीन पर भी उनका अपीरियंस कम है। यही वजह है कि फैंस उनकी एक झलक पाने का इंतजार करते रह जाते हैं।

हाल ही में एक्ट्रेस से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, वो उनके फैंस के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं होने वाली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इंडस्ट्री की ये दिग्गज अदाकारा टीवी पर अपना कमबैक करने जा रही है। खबरों के मुताबिक एक्ट्रेस टेलीविजन के चर्चित शो “गुम है किसी के प्यार में” दिखाई देने वाली हैं।

इस शो से टीवी पर वापसी कर रही हैं रेखा

स्टार प्लस पर आने वाला “गुम है किसी के प्यार में” ना सिर्फ पुरानी बल्कि युवा पीढ़ी का भी पसंदीदा शो है और अपने धमाकेदार ट्विस्ट के चलते ये हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। रेखा इस शो में स्पेशल अपीयरेंस देती नजर आएंगी।

View this post on Instagram

A post shared by Rekha (@rekha.jiunofficial)

पहले इस शो का बनी थी हिस्सा

बता दिन कि ये तीसरी बार है जब रेखा “गुम है किसी के प्यार में” नजर आने वाली हैं। जब दर्शकों ने एक्ट्रेस को स्क्रीन पर देखा था तो उनको खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। शो के साथ रेखा का स्पेशल कनेक्शन है और इस बार भी वो अपना जादू चलाती नजर आएंगी।

जानकारी के मुताबिक शो में रेखा नई स्टार कास्ट को दर्शकों से इंट्रोड्यूस करवाने वाली हैं। पिया बाजपाई, प्रदीप कुमार, राजेश राम कुमार, शाइका परवीन ने इसे मिलकर मिलकर प्रोड्यूस किया है। जिसमें रेखा सोशल अपीरियंस का तड़का लगाएंगी।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews