Rekha ने पैपराजी को जड़ा थप्पड़, एक्ट्रेस का अंदाज देख हैरान हुए फैंस

Rekha slaps paparazzi

Rekha Slaps Paparazzi: बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा की गिनती इंडस्ट्री की सदाबहार अभिनेत्री में होती है। दशकों से वह अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों को धड़क रही है और इतनी उम्र में भी उनकी सुंदरता और जज्बा देखने लायक है। उन्हें अक्सर किसी न किसी सोशल इवेंट का हिस्सा बनते हुए देखा जाता है, जहां वह अपने परिचित साड़ी वाले अंदाज में दिखाई देती हैं। हालांकि, हर बार उनकी खूबसूरती पहले से भी ज्यादा निखर कर सामने आती है और हर कोई उनका दीवाना हो जाता है।

अब हाल ही में एक बार फिर रेखा को एक फिल्मी इवेंट का हिस्सा बनते हुए देखा गया। जहां पर उन्होंने खूबसूरत रॉयल क्रीम एंड गोल्डन साड़ी पहनी थी। इस साड़ी में अपने जबरदस्त लुक्स से उन्होंने सभी का ध्यान अपनी और खींच लिया। साड़ी के साथ उन्होंने हैवी ज्वेलरी कैरी की हुई थी और उन्हें देखकर हर कोई कायल हो गया। जब तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस भी उनके दीवाने हो गए लेकिन इस बीच ऐसा कुछ हुआ है, जिसने सभी को चौंका दिया है।

पैपराजी को रेखा का थप्पड़

सोशल मीडिया पर रेखा की कई सारी तस्वीरें और वीडियो सामने आई है जो तेजी से वायरल हो रही है। इस इवेंट में शामिल होने के बाद जब रेखा बाहर निकली तो वहां पर उन्हें फोटोग्राफर की भीड़ ने घेर लिया। इसी भीड़ में से एक पैपराजी एक्ट्रेस के पास तस्वीर क्लिक करवाने के लिए पहुंचा। ये देखकर एक्ट्रेस ने उसे प्यार भरा थप्पड़ जड़ दिया और वहां से जाने लगी। पहले तो यह देखकर सभी हैरान रह गए और 2 मिनट के लिए पैपराजी भी डर गया लेकिन बाद में सभी को हंसी आ गई क्योंकि रेखा ने यह प्यार से किया था। उनकी ये अदा हर किसी को बहुत पसंद आ रही है और लोग जमकर एक्ट्रेस की तारीफ कर रहे हैं।

Rekha slaps paparazzi

फैंस के कमेंट्स

रेखा के पैपराजी को थप्पड़ जड़ते हुए कई फोटो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमें उनके एक्सप्रेशन बहुत ही कमाल के लग रहे हैं। उनका यह अंदाज देखने के बाद फैंस भी इस पर जमकर कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि रेखा जी ने उसे टच कर लिया वह कितना लकी है। दूसरे यूज़र ने कहा कि अब वह नहाएगा नहीं क्योंकि रेखा ने उसे छू लिया है। एक ने कहा कि रेखा जी क्या आप कभी बूढ़ी नहीं होंगी, आप दिन पर दिन जवान होती जा रही हो। एक यूजर ने कहा कि ऐसा लगता है इन्होंने मंथन से निकला अमृत पी लिया है। इसके अलावा यूजर्स तरह-तरह के कमेंट करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews