आ गई अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना स्टारर Good Bye की रिलीज डेट, पोस्टर भी जारी

आ गई अमिताभ बच्चन, रश्मिका मंदाना स्टारर Good Bye की रिलीज डेट, पोस्टर भी जारी

मुंबई, डेस्क रिपोर्ट। अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) और रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) अभिनीत फिल्म ‘गुडबाय’ (Good bye) की रिलीज का सस्पेंस खत्म हो गया है। मेकर्स ने फिल्म का एक पोस्टर रिलीज करते हुए बताया है कि ये फिल्म 7 अक्तूबर 2022 को दुनियाभर में रिलीज होगी। इस फिल्म से रश्मिका बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

इसी के साथ पोस्टर में फिल्म के सभी कास्ट से रूबरू भी करवाया गया है। इस स्टिल में बिग बी, साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ नीना गुप्ता, पावेल गुलाटी, एली अविराम, सुनील ग्रोवर और साहिल मेहता भी नजर आएंगे। ‘गुड बाय’ का निर्देशन विकास बहल ने किया है। एकता कपूर गुडको के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रही हैं। फिल्म के इस पहले पोस्टर में एक फैमिली नजर आ रही है। इसमें अमिताभ बच्चन सोफे पर बैठे हैं और रश्मिका उन्हें पॉपकॉर्न दे रही हैं। पूरा परिवार चेहरे पर तिरंगे बनाकर टीवी देख रहा है। नीना गुप्ता सोफे के नीचे बैठी हैं और बाकी सदस्य भी जमीन पर बैठे नजर आ रहे हैं। ये किसी भी आम भारतीय परिवार के घर जैसा दृश्य नजर आ रहा है। फिल्म मेकर्स ने इसे जीवन, परिवार और रिश्तों पर आधारित एक दिल छू लेने वाली कहानी बताया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews