‘मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रोकिंग’ की रिलीज डेट आई सामने, सीरीज के अंतिम भाग में टॉम क्रूज़ मचाएंगे धमाल

टॉम क्रूज़ की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'मिशन: इम्पॉसिबल' सीरीज के अपकमिंग भाग की रिलीज डेट सामने आ गई है। दरअसल टॉम क्रूज़ की यह फिल्म 23 मई, 2025 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। वहीं टीम द्वारा इसका पोस्टर रिलीज कर दिया गया है।
'मिशन: इम्पॉसिबल द फाइनल रोकिंग' की रिलीज डेट आई सामने, सीरीज के अंतिम भाग में टॉम क्रूज़ मचाएंगे धमाल

टॉम क्रूज़ की फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ सीरीज को लोगों द्वारा जमकर पसंद किया गया है। दरअसल इस फिल्म के 7 भाग रिलीज हो गए हैं। जिन्हें लोगों द्वारा खूब प्यार दिया गया है। इस सीरीज से ही टॉम क्रूज़ दुनियाभर में सबसे चर्चित अभिनेता बनकर उभरे हैं। वहीं अब इस सीरीज का अपकमिंग भाग सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रहा है। फिल्म मेकर्स द्वारा इसकी रिलीज डेट की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ ही टीम ने इस फिल्म का पोस्टर भी रिलीज कर दिया है।

बता दें कि ‘मिशन: इम्पॉसिबल’ के इस भाग का नाम ‘मिशन: इम्पॉसिबल – द फाइनल रेकनिंग’ है। यह फिल्म दर्शकों के लिए खास होने वाली है, क्योंकि यह इस सीरीज का अंतिम भाग होने वाला है। फिल्म पैरामाउंट पिक्चर्स द्वारा बनाई जा रही है। तारीख की पुष्टि करते हुए टीम ने बताया की फिल्म 23 मई, 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

फिल्म का पोस्टर किया गया रिलीज

फिल्म की बात करें तो यह इस सीरीज का आखिरी भगा होने वाला है। इस फिल्म में एथन हंट (टॉम क्रूज़) शायद अब तक के सबसे बड़े मिशन पर जाने वाले हैं। उनके सामने इस मिशन में अब तक की सबसे बड़ी चुनौतियां आने वाली है। इसे फिल्म का पोस्टर रिलीज करते हुए टीम ने घोषणा करते हुए लिखा है कि , “प्रत्येक विकल्प ने इसे जन्म दिया है” इससे पता चलता है कि फिल्म बेहद खास होने वाली है। इस फिल्म के जरिए इस सीरीज को एक बेहतर अंत दिया जा सकता है।

View this post on Instagram

A post shared by Tom Cruise (@tomcruise)

इस सीरीज के आखिरी मिशन से पर्दा उठाएगी फिल्म

दरअसल यह फिल्म ‘मिशन: इम्पॉसिबल – रॉग नेशन’ के बाद आने वाली है। इस फिल्म को क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। इस सीरीज की हर फिल्म में कुछ खास देखने को मिला है। फिल्म में मौत को मात देने वाले स्टंट दिखाए गए हैं। ऐसे में इस सीरीज की आगामी फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के पहले पार्ट से लेकर अब-तक क्रूज़ ने अलग पहचान बनाकर रखी है। उन्होंने कई साहसिक स्टंट किए हैं। जिससे उन्होंने दर्शकों के दिल में कब्ज़ा किया है। हालांकि अब आगामी फिल्म इस सीरीज के आखिरी मिशन से पर्दा उठाएगी।

Rishabh Namdev
लेखक के बारे में
Rishabh Namdev

4 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव.

मैं ऋषभ नामदेव खेल से लेकर राजनीति तक हर तरह की खबर लिखने में सक्षम हूं। मैं जर्नलिज्म की फील्ड में पिछले 4 साल से काम कर रहा हूं। View all posts by Rishabh Namdev →
Follow Us :GoogleNews